×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन हैं Arsyan Ismail? 300 रुपये के एक डोमेन (Domain) से रातों-रात बना 634 करोड़ का मालिक

Arsyan Ismail: 1993 में महज 300 रुपये में खरीदा था डोमेन, अब 634 करोड़ लगी उसकी क़ीमत और रातों-रात अरबपति बन गयें मलेशिया के अर्सयान इस्माइल.

Author
12 Feb 2026
( Updated: 12 Feb 2026
01:53 PM )
कौन हैं Arsyan Ismail? 300 रुपये के एक डोमेन (Domain) से रातों-रात बना 634 करोड़ का मालिक
AI_Creation
Advertisement

कहते हैं किस्मत ऐसी चीज है, जो कब पलट जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. आप अर्श से फर्श पर गिर सकते हैं, तो वहीं, एक पल में जमीन से आसमान की बुलंदियों को भी छू सकते हैं. शर्त ये है कि आपको मेहनत करते रहना पड़ेगा. अगर आप अपने आस-पास देखेंगे तो ऐसे दर्जनों उदाहरण मिल जाएंगे, जिन्होंने जीरो से हीरो बनने का सफर एक झटके में तय किया है. ऐसी ही कहानी मलेशिया के टेक एन्टरप्रेन्योर अर्सयान इस्माइल (Arsyan Ismail) का भी है.

रातों-रात कैसे बना 634 करोड़ का मालिक?

मलेशिया के अर्सयान इस्माइल ने महज 300 रुपये खर्च किया और फिर रातों-रात ये 634 करोड़ के मालिक बन गए. ये सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये हकीकत है. इसी को किस्मत कहते हैं. दरअसल, अर्सयान इस्माइल ने साल 1993 में महज 100 डॉलर यानी कि तब के 300 रुपये खर्च करके AI.com डोमेन खरीदा था. आज इसी डोमने की कीमत 70 मिलियन डॉलर है.

70 मिलियन डॉलर में बिका डोमेन

दरअसल, महज 300 रूपये में खरीदे हुए डोमेन को रिकॉर्ड 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में Crypto.com के फाउंडर Kris Marsxzlek ने खरीद लिया है. इस तरह से इंडोनेशिया के अर्सयान रातों-रात 634 करोड़ रुपये के मालिक हो गए हैं और इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. इसे अब तक Highest Paid डोमने कहा जा रहा है. 

Advertisement

इससे पहले 30 मिलियन डॉलर में बिका था Voice.com डोमेन

आपको बता दें कि इससे पहले Voice.com डोमेन 30 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 225 करोड़ रुपये में बिका था. इसके अलावा 360.com डोमेन 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 150 करोड़ रुपये में बिका था. इन डोमेन की खासियत ये है कि ये एक दो अक्षर (AI) वाले डोमेन हैं, जिन्हें रेयर कहा जाता है. ऐसे पूरी दुनिया में महज 676 डोमेन ही हैं.  

कौन हैं अर्सयान इस्माइल (Arayan Ismail)?

Advertisement

यह भी पढ़ें

Arsyan मलेशिया में टेकी के रहने वाल हैं. ये वेबसाइट डेपलप करते हैं. अर्सयान तब से इंटरनेट की दुनिया में हैं, जब डायल-अप नेटवर्क का दौर था, यानी उस समय इंटरनेट की स्पीड Mbps में नहीं Kbps में होती थी. इन्होंने महज 15 साल की उम्र में Orenscript डेपलेप किया था. 20 साल की उम्र में अर्सयान सोशल नेटवर्क Kawanster डेवलप किया था, जो मलेशिया में Friendster की तरह लोकप्रिय था. इसके बाद 2000 के दशक में इन्होंने ऐंड पब्लिशिंग Digg क्लोन लॉन्च किया था. यहीं नहीं, अर्सयान को मलेशिया के पहले Bitcoin मार्केटप्लेस, एक्सचेंज और बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का भी श्रेय दिया जाता है.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें