×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जब डिनर टेबल पर ‘देसी’ हुए नेतन्याहू! मोदी भी रह गए हैरान, देखें इजरायली पीएम नेतन्याहू का चौंकाने वाला इंडियन अवतार

यरूशलेम में रात्री भोज के दौरान इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय परिधान में पीएम मोदी का स्वागत किया. इसने प्रधानमंत्री को न केवल हैरान किया, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरी होती दोस्ती की एक नई तस्वीर पेश की.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
07:36 AM )
जब डिनर टेबल पर ‘देसी’ हुए नेतन्याहू! मोदी भी रह गए हैरान, देखें इजरायली पीएम नेतन्याहू का चौंकाने वाला इंडियन अवतार
Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में हैं. इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया. वहीं, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के लिए रात्रि भोज भी होस्ट किया, जहां उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर सबको चौंका दिया. नेतन्याहू ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी. इजरायली पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया”.

किस बात पर मोदी और नेतन्याहू ने लगाए ठहाके?

इससे पहले एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान जब सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया तो इजरायली पीएम की नजर दोनों की ड्रेस पर पड़ी और फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "देखिए, मेरी पत्नी का सैफरन और आपका भी सैफरन मैचिंग कर रहा है”. फिर, तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे.

इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी

Advertisement

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद को भी संबोधित किया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पीएम बन गए. इजरायली संसद पीएम मोदी के नारों से गूंज उठी. इजरायली सांसदों ने पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया और स्पीकर ने हिंदी भाषा में उनका स्वागत किया.

‘नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त’ कहकर नेतन्याहू ने मोदी को किया संबोधित 

इसके बाद संसद में संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा, "मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत-बहुत खुश हूं. मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजरायल के एक महान दोस्त, भारत-इजरायल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ. यरूशलम में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का”.

एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं- नेतन्याहू

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, "मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा कि एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं. जब आप पिछली बार यहां थे, हम दोनों मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे, और मैंने कहा, 'क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं?' हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं. हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है”. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें