×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UPSC Final Result: जोधपुर AIIMS से MBBS, अब UPSC परीक्षा में हासिल की नंबर वन रैंक, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने दूसरी रैंक हासिल की है. वहीं, तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के आकाश ढुल हैं.

Author
06 Mar 2026
( Updated: 06 Mar 2026
04:37 PM )
UPSC Final Result: जोधपुर AIIMS से MBBS, अब UPSC परीक्षा में हासिल की नंबर वन रैंक, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?
Advertisement

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस परीक्षा में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं. जिसमें राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने दूसरी रैंक हासिल की है. वहीं, तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के आकाश ढुल हैं. 

UPSC का पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है. कुल 958 चयनित अभ्यर्थियों में से 180 IAS के लिए चुने गए हैं. 

देखें UPSC की मेरिट लिस्ट 

Advertisement

UPSC टॉपर लिस्ट

Advertisement

कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? 

देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली UPSC एग्जाम में नंबर वन रैंक हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं. उनका घर रावटभाटा में हैं. अनुज अग्निहोत्री इससे पहले दो बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं. पहले अटेंप्ट में उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह नागरिक सेवा) के लिए हुआ था. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में कर्मचारी हैं. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से ही पढ़ाई की है. वह पढ़ाई में हमेशा से ही तेज थे, 12वीं में उनके 94 प्रतिशत अंक आए थे. अनुज को टेबल टेनिस के भी शौकीन हैं. उन्होंने साल 2023 में जोधपुर एम्स से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने AIIMS की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, रिलायंस पावर के कई ठिकानों पर ED की ताबतोड़ छापेमारी

अनुज की सफलता के बाद न केवल घर में बल्कि रावटभाटा में खुशी और गर्व का माहौल है. परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा. पिता केबी अग्निहोत्री का कहना है कि परिवार का आशीर्वाद तो था ही लेकिन अनुज ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है.

Advertisement

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

UPSC परीक्षा में टॉप रैंक पाने के बाद अनुज अग्निहोत्री ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे अगर अभी सफलता नहीं मिलती तो मैं अगले प्रयास की तैयारी कर रहा होता. ये एक प्रोसेस है और उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. आज मैं सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें