×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़, जीतन राम मांझी की अमित शाह से होगी बड़ी मुलाकात, किन मुद्दों पर हो रही है चर्चा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जीतन राम मांझी की होने वाली मुलाकात ने एनडीए घटक दलों की चिंता बढ़ा दी है. इस बार बिहार चुनाव में भाजपा, LJPR, जेडीयू और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के अलावा 'हम' भी शामिल है.

बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़, जीतन राम मांझी की अमित शाह से होगी बड़ी मुलाकात, किन मुद्दों पर हो रही है चर्चा?
Advertisement
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की  और गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी मुलाकात होने वाली है. मांझी बिहार चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा कर सकते हैं. यह मुलाकात शाह के आवास पर होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मांझी सीट शेयरिंग पर पूरी तरह से स्पष्ट हो जाना चाहते हैं. वह पहले ही 40 सीटों की मांग कर चुके हैं. आज होने वाली इस मुलाकात से एक दिन पहले मांझी ने गया में स्कूल सिस्टम को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए थे.

उनका कहना था कि "आखिर किस डर की वजह से इस सिस्टम को लागू नहीं किया जा रहा. सरकार की नीयत में ही खोट है. यही वजह है कि समान शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पा रहा. न ही पिछली सरकारों में दम था और न ही इस सरकार में है."

दूसरी तरफ दोनों केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात से एनडीए के बाकी घटक चिंता में डूबे हैं. इससे पहले भी महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हो चुकी है. फिलहाल सीट शेयरिंग से पहले ही मांझी ने अपने कैंडिडेट्स उतारने शुरू कर दिए हैं. 

जीतन राम मांझी-अमित शाह की मुलाकात ने जेडीयू, रालोमो, लोजपा की चिंता बढ़ाई

शाह-मांझी की मुलाकात ने एनडीए के अन्य घटक दलों की चिंता बढ़ा दी है. इस बार बिहार चुनाव में भाजपा, लोजपा, जेडीयू और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के अलावा 'हम' भी शामिल है. बिहार एनडीए में इस बार कुल 5 पार्टियां शामिल हैं. सीट शेयरिंग का बंटवारा किस तरीके से करना है, यह गुणा-गणित भाजपा और जेडीयू के हाथों में है. लेकिन अपनी सीटों को लेकर हम संरक्षक पूरी तरीह से स्पष्ट हो जाना चाहते हैं. ताकि बाद में कोई खेल न बिगड़े. 

बिहार चुनाव को लेकर पिछले महीने पटना में हो चुकी है मीटिंग 

बिहार चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इंडिया और एनडीए गठबंधन लगातार सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें कर रहा है. पिछले महीने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर एनडीए के सहयोगियों के साथ बैठक हुई थी. यह बैठक भी अमित शाह की मौजूदगी में हुई थी. इसमें चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे. खबरों के मुताबिक, यह बैठक आने वाले चुनाव की रणनीति और सीटों के शेयरिंग को लेकर थी. जिसमें चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा तीनों ने सीट शेयरिंग पर भी चर्चा की थी. लेकिन उस बैठक में सीटों को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाई थी. 

इंडिया गठबंधन की भी सीट शेयरिंग को लेकर हो चुकी है बैठक 

बता दें कि 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक मीटिंग हुई थी. इसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. यह मुलाकात बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर थी. उसके बाद 17 अप्रैल को महागठबंधन के सभी नेताओं की पटना स्थित राजद कार्यालय में बैठक हुई थी. महागठबंधन की तरफ से बिहार चुनाव को लेकर अभी तक कोई भी सीएम चेहरा घोषित नहीं हुआ है. इस बार के बिहार चुनाव में महागठबंधन दल में 7 पार्टियां होंगी. यही वजह है कि सीटों के बंटवारे को लेकर भी मामला फंस सकता है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें