×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के साथ सेल्फी में दिखे ‘अंडरकवर एजेंट्स’! सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, जानें आखिर कौन हैं ये 8 चेहरें?

इजरायल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक सेल्फी वायरल हो रही है, जिसमें 8 नए चेहरे दिख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने खुद भी इसे अपने एक्स हैंडल पर साझा भी किया है. ऐसे में हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है. आइए, आपको बताते हैं कि आखिर ये लोग कौन हैं?

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
03:23 PM )
PM मोदी के साथ सेल्फी में दिखे ‘अंडरकवर एजेंट्स’! सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, जानें आखिर कौन हैं ये 8 चेहरें?
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने 'अंडरकवर एजेंट्स' के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली. पीएम मोदी के साथ तस्वीर में 8 लोग दिख रहे हैं. सभी के चेहरे प्रधानमंत्री से मिलकर दमक रहे हैं. इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा- शुक्र है, सिर्फ एक सेल्फी की ही इन्हें जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं था!

आखिर कौन हैं ये लोग, जिन्होंने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी?

इस तस्वीर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने एक्स हैंडल पर साझा किए जाने के बाद हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है. खासकर, प्रधानमंत्री मोदी ने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहे अंडरकवर इजरायल के लोकप्रिय ओटीटी सीरीज ‘फौदा’ के रणबांकुरे हैं. रणबांकुरे यानी इस सीरीज को बनाने और इसमें काम करने वालों की एक टीम जो इजरायल की ओर से युद्ध के मैदान में अपना जौहर भी दिखा चुके हैं. 

Advertisement

इजरायली ‘फौदा’ सीरीज

'फौदा' इजरायल के सबसे लोकप्रिय टीवी/ओटीटी सीरीज में से एक है, जिसे इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के पूर्व सैनिकों लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है. इस सीरीज का पहला संस्करण 2015 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था, लेकिन फिर 2016 में नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था. इस शो को अरबी और हिब्रू में फिल्माया गया है, नेटफ्लिक्स पर यह इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है.

हमास से लड़ते हुए शहीद हुआ ‘फौदा’ का सदस्य

Advertisement

2023 में इस सीरीज का एक अहम सदस्य हमास के साथ लड़ते हुए शहीद हो गया था. मातम मीर नाम का क्रू मेंबर सेना के लिए लड़ते हुए मारा गया था. 'फौदा' में इजरायली रक्षा बल और खुफिया एजेंसियों को फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों से निपटते दिखाया गया है. इस शो ने ढेर सारे अवॉर्ड्स भी जीते. साल 2016 में इजरायली अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज से नवाजा गया. 

पीएम मोदी के साथ इस तस्वीर में छिपा है कोई बड़ा संदेश?

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल दौरे के दौरान ‘फौदा’ की स्टार कास्ट के साथ यह सेल्फी केवल एक बॉलीवुड-स्टाइल फोटो नहीं है. इसके पीछे गहरे कूटनीतिक संदेश छिपे हैं. ‘फौदा’ पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई पर आधारित सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है. पीएम मोदी का इजरायली कलाकारों के साथ यह सेल्फी बताता है कि भारत और इजरायल केवल रक्षा के क्षेत्र में नहीं, बल्कि मनोरंजन और कला के क्षेत्र में भी एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. इसके अलावा इन स्टार कास्ट के साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री दुनिया को यह संदेश दे रहे हैं कि, भारत आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के साथ खड़ा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें