×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका के साथ नई ट्रेड डील ‘मेक इन इंडिया’ को देगी नई गति: मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और हाल ही में अमेरिका के साथ हुई नई ट्रेड डील इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Author
03 Feb 2026
( Updated: 03 Feb 2026
01:12 PM )
अमेरिका के साथ नई ट्रेड डील ‘मेक इन इंडिया’ को देगी नई गति: मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत की लगातार वैश्विक स्थिति मजबूत हो रही है. अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील 'मेक इन इंडिया' को नई गति देगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. भारत-अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील अभिनन्दनीय है. यह ट्रेड डील, मेक इन इंडिया को नई गति देगी. इससे देश को प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे. यह डील भारत के सशक्त नेतृत्व और विकास में साझा विश्वास को दर्शाता है.

'मेक इन इंडिया' को नई गति देगी अमेरिका से हुई ट्रेड डील

Advertisement

वहीं, राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वासी और प्रभावशाली शक्ति बना है. आर्थिक सुधारों, वैश्विक सहयोग और सतत विकास के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है.

उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संपन्न हुआ व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच गहरे, भरोसेमंद और दूरदर्शी साझेदारी संबंधों का सशक्त प्रतिबिंब है. यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को नई गति प्रदान करेगा तथा निवेश, नवाचार और औद्योगिक सहयोग के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

डिप्टी सीएम शुक्ल अमेरिका से हुई ट्रेड डील ऐतिहासिक समझौता

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रमुख क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहभागिता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. यह व्यापार समझौता भारत की विकास यात्रा को और तेज करेगा, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करेगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि में सार्थक योगदान देगा. यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और भारत के समग्र विकास लक्ष्यों को आगे बढाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें