जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका से टैरिफ युद्ध के बीच भारत दौरे पर आ रहे पुतिन! पीएम मोदी के साथ मिलकर बनेगी खास रणनीति, ट्रंप की निकलेगी हेकड़ी

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन इस महीने के अंत में या फिर साल के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं. पुतिन के दौरे को लेकर हुए ऐलान के बाद अमेरिका को फिर से मिर्ची लगना तय है. पिछले कई महीनों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. इसके पीछे का कारण भारत का रूस के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत रहना है. रूसी राष्ट्रपति अगर भारत दौरे पर आते हैं, तो यह साल 2022 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा.

अमेरिका से टैरिफ युद्ध के बीच भारत दौरे पर आ रहे पुतिन! पीएम मोदी के साथ मिलकर बनेगी खास रणनीति, ट्रंप की निकलेगी हेकड़ी
Advertisement

भारत के लिए पिछले कई दिनों से सर दर्द बने हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेकड़ी निकलने वाली है. पीएम मोदी ने अपने खास मित्र पुतिन के साथ मिलकर उन्हें करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है. टैरिफ युद्ध के बीच में पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं. हालांकि, तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, पीएम मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. बता दें कि डोभाल इस वक्त मॉस्को दौरे पर हैं. 

जल्द भारत दौरे पर होंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन 

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन इस महीने के अंत में या फिर साल के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं. पुतिन के दौरे को लेकर हुए ऐलान के बाद अमेरिका को फिर से मिर्ची लगना तय है. पिछले कई महीनों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. इसके पीछे का कारण भारत का रूस के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत रहना है. रूसी राष्ट्रपति अगर भारत दौरे पर आते हैं, तो यह साल 2022 के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा. 

Advertisement

अमेरिका ने भारत पर रूस को फंडिंग देने का आरोप लगाया 

रूस के साथ तेल खरीदारी को लेकर बिलबिलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर यह भी आरोप लगाया है कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसको यूक्रेन युद्ध में फंडिंग कर रहा है. हालांकि, यह आरोप पूरी तरीके से झूठे और बेबुनियाद है. 

अमेरिका ने कई अन्य देशों को भी दी धमकी 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ दर लगाए जाने के बाद कई अन्य देशों को भी धमकी दी है कि अगर रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर रोक नहीं लगाई, तो वह उन सभी देशों के खिलाफ सेकेंडरी प्रतिबंध लगाएंगे, जो उनसे तेल की खरीददारी करेगा. 

Advertisement

ट्रंप और पुतिन भी कर सकते हैं मुलाकात

यह भी पढ़ें

अमेरिका द्वारा दुनिया भर में टैरिफ दर को लेकर छिड़े युद्ध पर यह भी खबर सामने आई है कि पुतिन और ट्रंप जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं. इस बात की जानकारी राष्ट्रपति पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने दी है. उन्होंने यह भी बताया कि बैठक को लेकर बातचीत जारी है और जगह व दोनों जल्द ही सामने आएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें