×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कैंचीधाम बाईपास से ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान, तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुगम सुविधा: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि इसी उद्देश्य से कैंचीधाम बाईपास का निर्माण तीव्र गति से कराया जा रहा है, ताकि वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

Author
24 Jan 2026
( Updated: 24 Jan 2026
03:44 PM )
कैंचीधाम बाईपास से ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान, तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुगम सुविधा: सीएम धामी
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता है. श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. 

कैंचीधाम बाईपास से मिलेगा ट्रैफिक जाम से स्थायी समाधान

सीएम धामी ने कहा कि इसी उद्देश्य से कैंचीधाम बाईपास का निर्माण तीव्र गति से कराया जा रहा है, ताकि वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके. इन परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल कैंचीधाम क्षेत्र को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पहाड़ी जनपदों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक वैकल्पिक, सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा.

Advertisement

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ सालों में कैंची धाम इलाके में आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है. इससे मुख्य रास्तों पर भारी ट्रैफिक हो गया है, जिससे बहुत परेशानी होती है. रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और कौसानी जाने वाले लोग अक्सर घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. पहले पिथौरागढ़ जाने वाला रास्ता भी यहीं से गुजरता था और जागेश्वर धाम जैसी जगहों पर जाने वाले कई तीर्थयात्री इसी सड़क का इस्तेमाल करते थे. बाईपास पुल बनने से एक वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा, जिससे लोग ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे. इससे न सिर्फ ट्रैफिक कम होगा, बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन को भी फायदा होगा.

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

उन्होंने बताया कि कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना, सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग भवाली बाईपास सड़क तथा शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कार्यस्थल पर श्रमिकों से संवाद किया और शीतकालीन यात्रा का आनंद लेने उत्तराखंड पधारे पर्यटकों से भी उनका अनुभव जाना. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पूर्व बाईपास मार्ग को पूर्ण कर यातायात के लिए सुचारु रूप से खोलना सुनिश्चित किया जाए.

Advertisement

चारधाम यात्रा पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें

चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा यह एक यात्रा एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है और उत्तराखंड के नजरिए से यह हमारे राज्य की जीवनरेखा है. इस यात्रा की वजह से उत्तराखंड में टूरिज्म फलता-फूलता है. बड़ी संख्या में लोग आते हैं, और यह बहुत आस्था और भक्ति की यात्रा है. देश और दुनिया भर से श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें