जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Pahalgam Attack: एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कल वायुसेना प्रमुख से की थी मुलाकात

माना जा रहा है कि रक्षा सचिव ने सोमवार को हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को ताजा हालात और सैन्य तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, सोमवार को ही नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री से मुलाकात की।

Author
05 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:27 AM )
Pahalgam Attack: एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कल वायुसेना प्रमुख से की थी मुलाकात
Advertisement

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री पूरे मामले पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक भी कर चुके हैं.


 जापान के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री से की मुलाकात 


माना जा रहा है कि रक्षा सचिव ने सोमवार को हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को ताजा हालात और सैन्य तैयारियों की जानकारी दी. वहीं, सोमवार को ही नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री से मुलाकात की.

Advertisement



वायुसेना प्रमुख PM मोदी को एयरफोर्स की तैयारियों से अवगत कराया

Advertisement


इससे पहले रविवार को भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को मौजूदा स्थिति और एयरफोर्स की तैयारियों से अवगत कराया. यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली.

भारत को मिला जापान का साथ 

Advertisement


वहीं, शनिवार को नौसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. इस बीच सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान जापानी रक्षा मंत्री ने भारत को अपना समर्थन दिया.


उन्होंने बताया कि जापान भारत के साथ खड़ा है. भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों की इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी चर्चा हुई. जापान के रक्षा मंत्री नाकातानी ने पहलगाम हमले के मामले में भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की.


Advertisement

इससे पहले भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने रक्षा सचिव से मुलाकात की थी. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से यह मुलाकात हुई थी. इस बैठक के दौरान जापान के राजदूत ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की थी. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले समेत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की.


पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार कर रही संघर्ष विराम


Advertisement

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रही है. जापान के रक्षा मंत्री फिलहाल भारत में हैं और इस बीच 4-5 मई की रात के दौरान भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है.

यह भी पढ़ें


पाकिस्तान बीते 11 दिनों से नियंत्रण रेखा पर इस तरह की फायरिंग कर रहा है. सेना के मुताबिक 4-5 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें