×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ओवैसी ने 15 मिनट कहा, हमें सिर्फ 5 मिनट...’, मोहर्रम जुलूस में भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को निकाले गए मोहर्रम के जुलूस के दौरान रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. कई नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की.

Author
10 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
06:47 AM )
'ओवैसी ने 15 मिनट कहा, हमें सिर्फ 5 मिनट...’,  मोहर्रम जुलूस में भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

गोरखपुर के जिले पिपरौली कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक जुलूस के दौरान गाड़ी पर चढ़कर उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है.

ओवैसी ने तो 15 मिनट मांगे थे, हमें सिर्फ 5 मिनट चाहिए

वीडियो में युवक माइक पर बोलते हुए कहता है, "ओवैसी ने तो 15 मिनट मांगे थे, हमें सिर्फ 5 मिनट चाहिए. पुलिस हटा दी जाए, तब बताएंगे किसमें कितनी ताकत है." यह बयान सीधे तौर पर समाज में तनाव फैलाने वाला माना जा रहा है.

मोहर्रम के जुलूस में दिया भड़काऊ भाषण

Advertisement

सोमवार को निकाले गए मोहर्रम के जुलूस के दौरान रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. कई नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की.

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों युवक माफी मांगते और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज़

गोरखपुर पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295A और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस की ओर से इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें