×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'टैक्स कलेक्शन में जैन समुदाय का 24 फीसदी योगदान...', 'जीतो कनेक्ट' कार्यक्रम में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा - आबादी सिर्फ 0.5 प्रतिशत

राजनाथ सिंह ने एक कार्यकम में कहा कि 'जैन समुदाय का दर्शन भारतीय संस्कृति में गहराई से रचा बसा है. इसका इतिहास भारत की आध्यात्मिक एवं संस्कृति यात्रा में एक अनमोल अध्याय है. 'जीतो कनेक्ट' दुनिया भर के जैन समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाता है, ताकि नेटवर्किंग ज्ञान साझा करने और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके.'

'टैक्स कलेक्शन में जैन समुदाय का 24 फीसदी योगदान...', 'जीतो कनेक्ट' कार्यक्रम में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा - आबादी सिर्फ 0.5 प्रतिशत
Advertisement

'जीतो कनेक्ट 2025' (जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन) के तीन दिवसीय कार्यक्रम में जैन समुदाय के प्रति अपना संबोधन देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में इस समुदाय की आबादी सिर्फ 0.5 फीसदी है, लेकिन देश में कुल टैक्स कलेक्शन में उनका योगदान 24 प्रतिशत है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समुदाय दुनिया का मेहनती और समृद्ध समाज माना जाता है. इससे पहले गुरुवार यानी कल के दिन विजयादशमी के खास अवसर पर राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज मिलिट्री स्टेशन में शस्त्रों की पूजा की थी. 

'जैन समुदाय का दर्शन भारतीय संस्कृति से रचा-बसा है'

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'जैन समुदाय का दर्शन भारतीय संस्कृति में गहराई से रचा बसा है. इसका इतिहास भारत की आध्यात्मिक एवं संस्कृति यात्रा में एक अनमोल अध्याय है. इस समुदाय ने भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है. भले ही इनकी जनसंख्या 0.5 प्रतिशत है, लेकिन देश में कुल टैक्स में इनका योगदान 24 प्रतिशत है. चाहे औषधि क्षेत्र हो, विमानन क्षेत्र हो, शिक्षा हो या कोई अन्य क्षेत्र क्यों ना हो? जैन समुदाय सभी में आगे है.' 

'खिलौनों से लेकर टैंक तक भारत बना रहा'

राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में भारत की लगातार बढ़ती उपलब्धियों और आत्मनिर्भर विजन पर बोलते हुए कहा कि 'खिलौनों से लेकर टैंको तक भारत सब कुछ बना रहा है. वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के कारखाने के रूप में उभरेगा.'

Advertisement

'जीतो कनेक्ट' दुनिया के जैन समाज को एक साथ लाता है'

रक्षा मंत्री ने 'जीतो कनेक्ट' के बारे में कहा कि 'यह दुनिया भर के जैन समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाता है, ताकि नेटवर्किंग ज्ञान साझा करने और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके.' 

मिलिट्री स्टेशन में की थी शस्त्र की पूजा 

गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के भुज मिलिट्री स्टेशन में शस्त्र पूजा की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि 'सभ्यता को अजेय और अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शस्त्र के अलावा शास्त्र की भी जरूरत पड़ेगी.' इस दौरान डिफेंस फोर्सेज कि तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 'उनकी और से 'ऑपरेशन सिंदूर' में बेहतर कार्य किया गया. हमने एक तरफ से हमला किया, तो वहीं उन्होंने दूसरी तरफ से पाकिस्तान के हमलों को आसमान में ही रोक दिया.'

'लेह से लेकर सर क्रीक सेक्टर तक हमले की कोशिश'

Advertisement

यह भी पढ़ें

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि 'लेह से लेकर सर क्रीक सेक्टर तक पाकिस्तान की तरफ से हमले करने की कोशिश की गई थी, लेकिन भारतीय रक्षा बलों ने तत्काल एक्शन लेते हुए उनका मजबूती से काउंटर किया. हमारी सेना ने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया कि किस तरीके से दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें