×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भारतीय रेलवे में हादसों में आई रिकॉर्ड कमी, सुरक्षा बजट तीन गुना बढ़ा

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुधारने के लिए भारतीय रेल द्वारा कई उपाय किए गए हैं.

Author
12 Dec 2025
( Updated: 12 Dec 2025
02:07 PM )
भारतीय रेलवे में हादसों में आई रिकॉर्ड कमी, सुरक्षा बजट तीन गुना बढ़ा
Advertisement

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि देश में ट्रेन हादसों की संख्या 2025-26 में (नवंबर 2025 तक) 11 है, जो कि 2004-14 की अवधि के दौरान 1711 (औसतन 171 प्रति वर्ष) थी. यह ट्रेन हादसों की संख्या में करीब 93 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है.

भारतीय रेलवे हादसों में रिकॉर्ड कमी 

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुधारने के लिए भारतीय रेल द्वारा कई उपाय किए गए हैं. पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों के परिणामस्वरूप, दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है. ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या 2014-15 में 135 से घटकर 2024-25 में 31 हो गई है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है. किसी भी असामान्य घटना की रेलवे प्रशासन द्वारा गहन जांच की जाती है. तकनीकी कारणों के अलावा किसी अन्य कारण की आशंका होने पर राज्य पुलिस की सहायता ली जाती है.

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कुछ मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से भी मार्गदर्शन लिया जाता है. हालांकि, जांच का प्राथमिक माध्यम राज्य पुलिस ही है. यह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप है. इसके अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों की जांच, कानून व्यवस्था बनाए रखना और पटरियों, पुलों, सुरंगों आदि रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

वर्ष 2023 और 2024 में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़/तोड़फोड़ की सभी घटनाओं में, राज्यों की पुलिस/जीआरपी और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा मामले दर्ज किए गए. इसके बाद जांच, अपराधियों की गिरफ्तारी की गई और उन पर मुकदमा चलाया गया.

सुरक्षा बजट में तीन गुना बढ़ोतरी

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बजट लगभग तीन गुना बढ़कर 2013-14 के 39,463 करोड़ रुपए से चालू वित्त वर्ष में 1,16,470 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि तीन गुना की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें