×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चीन को पीछे छोड़ भारत बना नंबर 1, शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर वार, कहा- ये हाय-हाय करते रहे, दुनिया वाह-वाह कर रही

देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में डंके की चोट पर ऐलान किया कि कैसे भारतने कई मुख्य कृषि उत्पादों में चीन को पीछे छोड़ नंबर वन बन गया है. उन्होंने इस दौरान विपक्ष को जमकर घेरा.

Author
11 Mar 2026
( Updated: 11 Mar 2026
02:05 PM )
चीन को पीछे छोड़ भारत बना नंबर 1, शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर वार, कहा- ये हाय-हाय करते रहे, दुनिया वाह-वाह कर रही
Shivraj Singh Chouhan (Screengrab)
Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने इस दौरान कहा कि जलने वाले जला करें, लेकिन भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और कई खाद्य पदार्थों के उत्पादन और निर्यात में नंबर वन बन गया है. उन्होंने बताया कि कैसे देश ने गेहूं, चीनी, चावल, सरसो, मूंगफली सोयाबीन के उत्रादन के मामले में पहले पायदान पर या तो पहुंच गया है या जल्द पहुंच जाएगा.

ये हाय-हाय करते रहे, दुनिया वाह-वाह करती रही: शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने संसद में विपक्ष के हो-हल्ले के बीच कहा कि ये (विपक्ष) ये हाय-हाय करते रहे, दुनिया वाह-वाह करती रही. उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय देश के किसानों और प्रधानमंत्री मोदी को दिया. कृषि मंत्री ने आगे कहा कि देश में इस समय रिकॉर्ड स्तर पर खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है और भारत की कृषि क्षमता की दुनिया भर में सराहना हो रही है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर लगभग 357 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय दोनों मजबूत हुई हैं.

Advertisement

चावल के उत्पादन में भारत नंबर वन: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत ने करीब 150 मिलियन टन से अधिक चावल उत्पादन के साथ दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है और इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा गेहूं, सरसों, सोयाबीन और मूंगफली जैसी प्रमुख फसलों में भी रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया गया है.

चावल-गेहूं से भरे भारत के गोदाम: कृषि मंत्री

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को पीएल-480 योजना के तहत आयातित गेहूं पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज देश के गोदाम गेहूं और चावल से भरे हुए हैं. स्थिति यह है कि सरकार को अनाज के भंडारण की चिंता करनी पड़ रही है, जबकि दुनिया भारत के किसानों और कृषि नीतियों की सराहना कर रही है.

कृषि सेक्टर को लेकर ये है सरकार का प्लान!

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने दालों, फलों और सब्जियों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि दालों का उत्पादन करीब 19 मिलियन टन से बढ़कर 25-26 मिलियन टन के आसपास पहुंच गया है. इसी तरह बागवानी उत्पादन भी 369 मिलियन टन से अधिक के स्तर पर पहुंच चुका है, जो किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक बड़ा स्रोत बन रहा है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है. इसके तहत गंगा जैसी नदियों के किनारों पर बड़े क्षेत्रों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि देश भर में एक करोड़ से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक और प्रशिक्षित किया गया है और लाखों हेक्टेयर भूमि पर क्लस्टर बनाकर इस पद्धति को अपनाया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि अगर प्राकृतिक खेती सही तरीके से की जाए तो उत्पादन कम नहीं होता, बल्कि कई मामलों में पहले से ज्यादा बढ़ जाता है.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही सरकार

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में किसानों को प्रति एकड़ वित्तीय सहायता दी जा रही है ताकि वे महंगे रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जगह स्थानीय संसाधनों पर आधारित पारंपरिक भारतीय पद्धतियां अपना सकें. इस मॉडल में देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से बने घनजीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र जैसे जैविक घोलों का उपयोग किया जाता है. इसके साथ ही इंटरक्रॉपिंग के जरिए एक ही खेत में अलग-अलग फसलें उगाई जाती हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर रहती है और किसानों की लागत भी कम होती है.

Advertisement

पिछले 10 सालों में खाद्यान्न उत्पादन में हुई 40 से 42% तक की बढ़ोतरी

कृषि मंत्री ने कहा कि आज भारत का खाद्यान्न उत्पादन हरित क्रांति के शुरुआती दौर की तुलना में कई गुना बढ़ चुका है और अब इसकी वृद्धि दर भी पहले से तेज हो गई है. उन्होंने बताया कि 2014-15 के मुकाबले खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 40 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दलहन, तिलहन, बागवानी और दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भी लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, जिससे किसानों की आय और देश की खाद्य सुरक्षा दोनों को मजबूती मिल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य है कि भारत केवल अपने नागरिकों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ दुनिया की खाद्य जरूरतों को भी पूरा करने वाला देश बने. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड उत्पादन, बेहतर भंडारण क्षमता और बढ़ती निर्यात संभावनाओं के कारण भारत वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद खाद्यान्न आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है. आने वाले समय में भारत की यह भूमिका और भी मजबूत होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें