×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सूरजकुंड हादसे पर सरकार का बड़ा फैसला, मृत इंस्पेक्टर के बेटे को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख का ऐलान

Haryana: मेले में लगा ‘सुनामी झूला’ अचानक टूट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए, जबकि एक पुलिस इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मेला परिसर में कुछ देर के लिए डर और तनाव का माहौल बन गया,

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
10:01 AM )
सूरजकुंड हादसे पर सरकार का बड़ा फैसला, मृत इंस्पेक्टर के बेटे को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख का ऐलान
Image Source: Social Media
Advertisement

Surajkund Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार, 7 फरवरी 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया. मेले में लगा ‘सुनामी झूला’ अचानक टूट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए, जबकि एक पुलिस इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मेला परिसर में कुछ देर के लिए डर और तनाव का माहौल बन गया,

कैसे हुआ हादसा, क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस के अनुसार यह हादसा शाम करीब 6 बजे से 6:15 बजे के बीच हुआ. एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि उस समय सुनामी झूले पर लगभग 12 से 13 लोग सवार थे. अचानक झूले का एक हिस्सा टूट गया, जिससे लोग नीचे गिरने लगे. झूला टूटते ही मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर, एक एएसआई, एक सैनिक, एक होम गार्ड और दो महिलाएं बच्चों और अन्य लोगों को बचाने के लिए झूले पर चढ़ गए. इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा भी टूट गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए.

लोगों को बचाते समय इंस्पेक्टर की गई जान

झूले से लोगों को सुरक्षित उतारने की कोशिश के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उन्हें जान गंवानी पड़ी। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग और मेले में मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

Advertisement

मंत्री राजेश नागर ने लिया हादसे का जायजा

रविवार, 8 फरवरी को हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर सूरजकुंड मेला परिसर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से पूरे हादसे की जानकारी ली. इसके बाद मंत्री अस्पताल गए और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

घायलों और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान

पीड़ितों से मिलने के बाद मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इसके साथ ही हर घायल को एक लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। मृतक इंस्पेक्टर के एक बच्चे को सरकारी नौकरी दी जाएगी और परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी.

लापरवाही पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में राइड चलाने वाली कंपनी के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. झूले वाले हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस मामले में लापरवाही के चलते तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच

यह भी पढ़ें

सरकार ने मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. यह टीम हादसे की वजहों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जांच के दौरान सिरमौर जिले के टोका नांगला गांव के निवासी मोहम्मद शाकिर, जो मेले में झूले लगाने के काम का जिम्मेदार था, और उत्तर प्रदेश के मेरठ के धर्मपुरी निवासी नितेश को गिरफ्तार किया गया है. प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें