मुज़फ्फरपुर हवाई अड्डे के विकास हेतु 28.58 करोड़ की परियोजना, ई-टेंडर जारी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार, बिहार में हवाई सेवा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. हाल में ही पटना के लोक नायक जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का जहां कायाकल्प हुआ है, वहीं गया एयरपोर्ट को भी अपग्रेड किया गया है.
Follow Us:
बिहार में हवाई यात्रा को बढ़ाने को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास में जुटे हैं. इस बीच, मुजफ्फरपुर हवाई अड्डे को लेकर निविदा (टेंडर) जारी कर दिया गया है.
मुजफ्फरपुर हवाई अड्डे को लेकर टेंडर जारी
इसकी जानकारी देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुज़फ्फरपुर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन की एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है. इस परियोजना के तहत मौजूदा हवाई अड्डे को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन योग्य बनाया जाएगा.
उन्होंने कहा, "इसके अंतर्गत प्री-फैब स्टील संरचना आधारित टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, प्री-इंजीनियर्ड अग्निशमन केंद्र तथा अन्य सहायक भवन और सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा."
#मुजफ्फरपुर से उड़ान की खुशखबरी।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 4, 2025
आपको बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बिहार में हवाई यात्राओं को लगातार विस्तार मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के नवनिर्माण हेतु टेंडरिंग कर दिया गया है। जिसमें प्री फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य होगा।
पूरे तिरहुत क्षेत्र के साथ बिहार में…
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना की दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह संपूर्ण कार्य इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर संपन्न किया जाएगा. परियोजना की अनुमानित लागत 28.58 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. निर्माण कार्य की अवधि 11 माह तय की गई है, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इस परियोजना के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बिहार को विमानन क्षेत्र में मिलेगी नई ऊंचाई
चौधरी ने कहा, "मुज़फ्फरपुर हवाई अड्डे का उन्नयन उत्तर बिहार में हवाई सेवा का विस्तार है. इससे क्षेत्रीय संपर्क, निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी. साथ ही उत्तर बिहार के लोगों को आधुनिक और बेहतर हवाई सेवा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यह कदम बिहार को विमानन क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करेगा और राज्य के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा."
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री और पीएम मोदी की तारीफ
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार, बिहार में हवाई सेवा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. हाल में ही पटना के लोक नायक जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का जहां कायाकल्प हुआ है, वहीं गया एयरपोर्ट को भी अपग्रेड किया गया है. सूबे में उड़ान योजना के तहत दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए हवाई सेवा का लाभ बिहार के लोगों को मिल रहा है. और अब इसी कड़ी में मुज़फ्फरपुर एयरपोर्ट का विकास इसे नई उंचाई पर पहुंचाएगा.
यह भी पढ़ें