×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता को कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बधाई देते हुए पुरानी तस्वीर की शेयर

अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "1995 की यह यादगार तस्वीर, जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।

दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता को कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बधाई देते हुए पुरानी तस्वीर की शेयर
Advertisement
दिल्ली की सत्ता में दो दशक से लंबे समय के अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो रही है। बीजेपी नेतृत्व ने रेखा गुप्ता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बीजेपी समेत अन्य पार्टी से जुड़े लोग भी उन्हें दिल्ली की कमान संभालने के लिए बधाई दे रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अलका लांबा समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 


अलका लांबा ने याद किए पुराने पल

अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "1995 की यह यादगार तस्वीर, जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी।"


प्रवेश वर्मा ने दी बधाई 

नई दिल्ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा, "शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भाजपा दिल्ली के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में प्रगति और विकास के आयाम स्थापित करेगी। भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण महज एक नारा नहीं बल्कि वह असल मायने में महिला सशक्तिकरण को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलना पीएम मोदी की नारी शक्ति के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया है। विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर भाजपा के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।


ख़ुशी की बात महिला करेगी नेतृत्व 

इनके अलावा आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।"

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें