×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत मंडपम में उत्पात पर भड़के CM योगी, कांग्रेस की हरकतों को बताया शर्मनाक, कठोर कार्रवाई की मांग

सीएम योगी ने सदन में उत्तर प्रदेश के पहले आर्थिक सर्वेक्षण और ‘ट्रिपल टी’ मॉडल की सफलता गिनाते हुए भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की तीखी निंदा की है. जानिए योगी आदित्यनाथ ने कहा?

Author
20 Feb 2026
( Updated: 20 Feb 2026
03:02 PM )
भारत मंडपम में उत्पात पर भड़के CM योगी, कांग्रेस की हरकतों को बताया शर्मनाक, कठोर कार्रवाई की मांग
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है. इसके लिए काफी दिनों से काम चल रहा था. मैंने वित्त मंत्री से कहा कि काम किया है तो आंकड़े सभी के सामने आने ही चाहिए.  

‘यूपी में लॉ एंड ऑर्डर- सरकार के निरंतर प्रयास का परिणाम है’

सीएम योगी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है कि यूपी ने लॉ एंड ऑर्डर, रिस्क से स्टेबल और निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने में सफलता पाई है. यह यूपी की नई पहचान बनी है. अब हमें हर स्तर पर ट्रिपल टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन) देखने को मिलता है.

‘भारत AI के क्षेत्र में नया लीडर बनकर उभरा है’ 

सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 ने ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा व एआई के माध्यम से हमारी बढ़त बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर पहली बार एआई इंपैक्ट समिट दिल्ली में चल रहा है. इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. भारत इस फील्ड का नया लीडर बनकर उभरा है.

Advertisement

पूरा देश और दुनिया भारत की ओर देख रहा है- योगी आदित्यनाथ

सीएम ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंडस्ट्री- 5.0 की चर्चा की, बोले- इंडस्ट्री 5.0 के जरिए टेक्नोलॉजी केंद्रित नया मॉडल आ रहा है, यह मानव केंद्रित व मूल्य आधारित औद्योगिक व्यवस्था की स्थापना पर आधारित होना है.  सीएम ने एआई की भूमिका पर भी चर्चा की. सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश और दुनिया भारत की तरफ देख रही है. एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है. 

सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने भारत मंडपम का जिक्र करते हुए आगे कहा कि, कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है. दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम निंदा करते हैं. कांग्रेस नेता देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं. 

‘भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए’ 

यह भी पढ़ें

सीएम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन जहां 100 से अधिक देश के लोग भागीदार बन रहे हैं, वहां देश की छवि के साथ खिलवाड़ और उत्पात मचाकर अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ है, हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए. भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें