बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ में मरने वालों की संख्या 11 पहुंची, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर से बुरी खबर सामने आ रही है. यहां RCB की जीत के बाद आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जहां भगदड़ मच गई. इस दुखद हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है.
Follow Us:
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम से अब इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है.
बेेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बार करीब आधे दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है. ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है. कई लोग घायल भी हैं. अभी तक प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की है. ईश्वर हताहतों के परिवारों को शक्ति दें, खेल के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं… pic.twitter.com/ZxBjHvp7Is
— Guddu Khetan (@guddu_khetan) June 4, 2025
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2025 का अपना पहला टाइटल जीत लिया है. इसके बाद बेंगलुरु में अपने फैंस के बीच आरसीबी ने जश्न मनाने का फैसला किया था. पहले यहां विक्ट्री परेड होना था, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विक्ट्री परेड रद्द कर दिया है. जिसके बाद फैंस के बीच इस पूरे आयोजन को चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया था.
RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, महिला समेत 3 की मौत, कई घायल, वीडियो में भगगड़ से पहले भीड़ देखा जा सकता है.#VictoryDayParade #chinnaswamystadium #RCBvPBKS #RCB pic.twitter.com/E1QukLXSRy
— NMF NEWS (@nmfnewsofficial) June 4, 2025Advertisement
यह हादसा उस वक्त हुआ जब 18 साल बाद RCB के IPL ट्रॉफी जीतने की खुशी में हजारों की भीड़ स्टेडियम की ओर उमड़ पड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान अचानक स्टेडियम के बाहर और अंदर भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग भीड़ में कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में बड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें
कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों का मुफ्त इलाज भी कराएगी.