जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भोपाल की मशहूर 'नेहा किन्नर' की निकली बांग्लादेशी पहचान, नाम 'अब्दुल कलाम'...21 साल पहले की थी भारत में घुसपैठ, किया जाएगा डिपोर्ट

भोपाल पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक नेहा किन्नर उर्फ अब्दुल कलाम को लेकर निर्वासन आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद उसे बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है.

Author
18 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:52 AM )
भोपाल की मशहूर 'नेहा किन्नर' की निकली बांग्लादेशी पहचान, नाम 'अब्दुल कलाम'...21 साल पहले की थी भारत में घुसपैठ, किया जाएगा डिपोर्ट
Advertisement

राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है, जो वर्षों से खुद को 'किन्नर' बताकर शहर में रह रहा था. आरोपी की पहचान अब्दुल कलाम के रूप में हुई है, जो ‘नेहा किन्नर’ के नाम से समाज में स्थापित हो चुका था.

17 साल की उम्र में भारत आया था

पुलिस के अनुसार, अब्दुल कलाम लगभग 17 वर्ष की उम्र में अवैध रूप से भारत आया था. शुरुआत में वह महाराष्ट्र में रहा, बाद में भोपाल के मंगलवारा और बुधवारा इलाकों में बस गया. उसने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज तैयार कर लिए.

Advertisement

किन्नर समाज की आड़ में छुपाई असली पहचान

अब्दुल ने खुद को किन्नर बताकर समाज में पहचान बनाई और वर्षों तक इसी झूठी पहचान के साथ जीवन व्यतीत करता रहा. उसने किन्नर समाज में अपनी जगह बना ली थी, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब जांच की, तो उसकी असली पहचान सामने आई.

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर मामला

यह मामला केवल फर्जी दस्तावेज़ों या पहचान का नहीं है, बल्कि यह देश की आंतरिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है. अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के मामलों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब्दुल कलाम का किसी आपराधिक या आतंकी गतिविधि से कोई संबंध तो नहीं रहा.

Advertisement

अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

भोपाल पुलिस ने अब्दुल कलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और क्या उसका किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से कोई संबंध था.

2019 में दर्ज हुआ था आपराधिक मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में एमपी नगर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. तलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक हफ्ते पहले उसे हिरासत में लिया था.

Advertisement

बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा

भोपाल पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक नेहा किन्नर उर्फ अब्दुल कलाम को लेकर निर्वासन आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद उसे बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में अवैध गतिविधियों और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाई जा सके. इस मामले ने एक बार फिर शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की मौजूदगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें