×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल के राज्यपाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा! बोले - स्थिति काफी भयावह, केंद्र सरकार को सौंपूंगा दौरे की रिपोर्ट

मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त दौरे पर चल रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल उस पीड़ित के घर भी पहुंचे. जिसके परिवार के 2 सदस्यों की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी मैंने देखा वह स्थिति काफी "भयावह व बर्बर" है. मैंने उस परिवार से बातचीत की. जिनके 2 सदस्यों की भीड़ ने हत्या कर दी थी.

बंगाल के राज्यपाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा! बोले - स्थिति काफी भयावह, केंद्र सरकार को सौंपूंगा दौरे की रिपोर्ट
Advertisement
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के राज्यपाल सीवी आनंद बोस हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. शुक्रवार के दिन वह मालदा के उस शेल्टर में पहुंचे. जहां पर हिंसा से प्रभावित इलाकों के लोगों ने पलायन कर शरण ले रखी है. वहीं शनिवार को राज्यपाल उस पिता-पुत्र के घर गए. जिनकी उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी. राज्यपाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद वहां के हालातों को लेकर अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी मैंने देखा वह स्थिति काफी "भयावह व बर्बर" है. मैंने उस परिवार से बातचीत की. जिनके 2 सदस्यों की भीड़ ने हत्या कर दी थी. 

पीड़ितों की हर संभव प्रयास करूंगा - राज्यपाल 

मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त दौरे पर चल रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल उस पीड़ित के घर भी पहुंचे. जिसके परिवार के 2 सदस्यों की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी. राज्यपाल ने कहा कि "मैं इस परिवार की हरसंभव मदद करूंगा. इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाऊंगा. इस मामले को लेकर अभी तक मुझे जो भी रिपोर्ट मिली थी. वह एक दूसरे के विरोधाभासी थे. लेकिन जब मैंने खुद  मुर्शिदाबाद का दौरा किया और जो कुछ भी देखा. वह काफी चौंकाने वाला था. यह बर्बरता और इंसानी व्यवहार का गिरता हुआ स्तर था." 

ममता सरकार से लोगों का भरोसा उठता जा रहा - राज्यपाल 

ममता सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि "लोगों का व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है. पहले चुनाव के दौरान ही सिर्फ हिंसा होती थी. लेकिन अब तो यह आम हो गई है. एक वर्ग दूसरे पर अपनी ताकत थोपने की कोशिश कर रहा है. यह उग्र राष्ट्रवाद का सबसे खराब रूप है." 

मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपूंगा 

मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे राज्यपाल से लोगों ने अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मांगे रखी. इस तरह एक बड़ी संख्या में हिंसा प्रभावित लोगों ने BSF कैंप को लेकर बैनर लहराकर मांग की. राज्यपाल ने कहा कि वह इस दौरे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सकते. इस रिपोर्ट को वह केंद्र और राज्य सरकार को सौंपेगे. बता दें कि राज्यपाल ने शनिवार को हिंसा प्रभावित इलाकों में शमशेरगंज, सूती, जंगीपुर, धूलियन का दौरा किया. 

क्या है पूरा मामला ?

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर चल रहे विरोध को लेकर मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में हिंसा फैल गई थी. जहां उपद्रवियों ने कई हिंदुओं के घरों और दुकानों में आग लगा दी. इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. कई परिवारों ने अपने घर को छोड़कर पलायन कर लिया था. इन सभी परिवारों ने मालदा के राहत शिविरों में शरण ले रखी है. इस मामले में बंगाल पुलिस ने 150 सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें