×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत को तोड़ने का सपना देख रहे ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री का X अकाउंट हुआ बैन... विदेश मंत्रालय ने कहा - वह पागल आदमी है

भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर याह्न के सोशल मीडिया अकाउंट X पर केंद्र सरकार ने भारत में बैन लगा दिया है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने उन्हें पागल बताया है.

भारत को तोड़ने का सपना देख रहे ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री का X अकाउंट हुआ बैन... विदेश मंत्रालय ने कहा - वह पागल आदमी है
Advertisement

अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच में एक ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री ने भारत को तोड़ने की कोशिश की है, जिन्होंने अपनी पोस्ट में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए खालिस्तान का नक्शा भी शेयर किया, उसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट X को भारत में ब्लॉक कर दिया है. वहीं विदेश मंत्रालय ने इस शख्स को पागल बताया है. 

ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर याह्न के सोशल मीडिया अकाउंट X पर तत्काल एक्शन लेते हुए भारत में बैन लगा दिया है. उनके अकाउंट पर एक्शन इसलिए हुआ है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने भारत को तोड़ने की अपील की थी. वहीं फेहलिंगर याह्न की पोस्ट के बाद भारतीय यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इसे भारत की संप्रभुता और एकता पर हमला बताया है . 

क्या लिखा था पोस्ट में?

Advertisement

ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर याह्न ने भारत को तोड़ने की कोशिशों को लेकर X पर लिखा था कि "मैं भारत को खत्म कर 'ExIndia' बनाने का आह्वान करता हूं. नरेंद्र मोदी रूस के आदमी हैं. हमें खालिस्तान की स्वतंत्रता के लिए मित्रों की जरूरत है." 

X को सख्त निर्देश दिया गया

इस विवादित पोस्ट को देखते ही गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने X को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया जाए. जिसके बाद भारत में अर्थशास्त्री का अकाउंट डिसेबल कर दिया गया. 

विदेश मंत्रालय ने बताया पागल 

Advertisement

इस मामले पर सख्त कार्रवाई के दौरान जब विदेश मंत्रालय से सवाल किया गया, तो मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि वह इस मुद्दे को वियना स्थित ऑस्ट्रियाई सरकार के समक्ष उठाएंगे. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर याह्न को लेकर कहा कि "उन्हें इतनी अहमियत क्यों दी जाए? वह एक पागल व्यक्ति है. वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं."

कौन है गुंथर फेहलिंगर याह्न?

बता दें कि गुंथर फेहलिंगर याह्न ऑस्ट्रियन कमेटी फॉर NATO मेंबरशिप ऑफ यूक्रेन, कोसोवो, बोस्निया और ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष हैं. वह दक्षिण बाल्कन्स के रीजनल इकोनॉमिक इंटीग्रेशन एक्शन ग्रुप के बोर्ड सदस्य भी हैं. 

जुलाई 2024 में किया था पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा 

Advertisement

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में ऑस्ट्रिया का ऐतिहासिक दौरा किया था.

यह भी पढ़ें

किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह 41 वर्षों बाद पहली यात्रा थी. वह भारत-ऑस्ट्रिया के 75 साल पुराने राजनयिक संबंधों की वर्षगांठ पर पहुंचे थे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें