×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'आएं ना यूपी...', छोटे ओवैसी ने दिया था चैलेंज, अब CM योगी ने भी कर दिया करारा पलटवार, BJP का 'प्लान हैदराबाद' भी बता दिया

औवेसी के छोटे भाई ने सीएम योगी को चुनौती थी कि तैयार हो जाइए, आ रहे हैं यूपी...अब सीएम ने भी बड़ा राजनीतिक हमला बोला है और कहा है कि आएं ना...कोई स्कोप नहीं है.

Author
18 Feb 2026
( Updated: 18 Feb 2026
01:38 PM )
'आएं ना यूपी...', छोटे ओवैसी ने दिया था चैलेंज, अब CM योगी ने भी कर दिया करारा पलटवार, BJP का 'प्लान हैदराबाद' भी बता दिया
CM Yogi (File Photo)
Advertisement

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिजाबी मेयर, हिजाबी PM वाले ओवैसी बंधुओं को तगड़ा जवाब दिया है. सीएम योगी ने छोटे ओवैसी की चुनौती को भी स्वीकार करते हुए कहा कि आएं ना यूपी. अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि "योगी...तैयार हो जाओ, आ रहा हूं यूपी...". इसी पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि आ जाएं...देते होगा मुस्लिमों का एक तबका उन्हें वोट, लेकिन यूपी में उनके लिए कोई जगह नहीं है.

CM योगी का ओवैसी ब्रदर्स पर तीखा पलटवार!

एक निजी चैनल के सवाल कि ओवैसी कह रहे हैं कि हिजाबी मेयर बन गया है, अब उत्तर प्रदेश में हिजाबी मुख्यमंत्री बनेगा और देश में हिजाबी प्रधानमंत्री आएगा... इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता राम जन्मभूमि के माध्यम से अपना स्पष्ट संदेश दे चुकी है और डबल इंजन सरकार को समर्थन दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में फिलहाल उनके लिए कोई स्कोप नहीं है. 

"आएं ना ओवैसी...वैसे....हम लोग तो पहले ही बोल चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में तो राम जन्मभूमि के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन ने भी और डबल इंजन सरकार ने अपना संदेश दे दिया है....लेकिन उत्तर प्रदेश के बाद अगला जो निशाना होगा वह हमारा भारतीय जनता पार्टी उधर ही रुख करेगी....उनकी पीड़ा सबसे ज्यादा इस बात को लेकर के है कि कहीं हैदराबाद को ये भाग्य नगर ना बना दे... भाग्य नगर से भयभीत होकर के वे इस प्रकार का राग लाप रहे हैं....मेरा मानना है ओवैसी को मुस्लिम का एक पक्ष भले ही समर्थन करता हो यूपी में फिलहाल उनका उनके लिए कोई भी स्कोप नहीं है..."बीजेपी का अगला प्लान, हैदराबाद!

Advertisement

सीएम ने इस दौरान साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अगला फोकस हैदराबाद की ओर होने वाला है. उन्हें डर है कि कहीं हैदराबाद का नाम बदलकर “भाग्य नगर” ना कर दिया जाए, सारी पीड़ा इसी को लेकर है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है.

चार लोग भी कांग्रेस को कंधा देने वाले नहीं!

सीएम ने इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका गठबंधन अवसरवाद पर आधारित है. जहां भी राजनीतिक फायदा दिखता है, वे साथ आ जाते हैं और काम निकलने के बाद रास्ता अलग कर लेते हैं. कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा गया कि यूपी में उसके पास सदन में इतने सदस्य भी नहीं हैं कि अर्थी को कंधा देने के लिए जरूरी चार लोग पूरे हो सकें. योगी ने इस दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस की राह पर आगे बढ़ रही है. 2024 में संविधान और आरक्षण के नाम पर दुष्प्रचार कर चुनाव में जीत मिली होगी, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है.

'2027 में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार'

Advertisement

उन्होंने 2027 को लेकर विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में फिर से डबल इंजन सरकार बनेगी और 2022 से भी ज्यादा सीटें आएंगी, संदेह और शक पालने की जरूरत नहीं है. अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए सीएम ने कहा कि यूपी को उसकी पहचान वापस दिलाई गई है. यहां का नौजवान अब पहचान का मोहताज नहीं, किसान आत्महत्या नहीं कर रहा बल्कि खुशहाल है, श्रमिक अपने ही क्षेत्र में रोजगार पा रहा है और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं. प्रदेश आर्थिक उन्नति के नए सोपान छू रहा है और यही राम राज्य की अवधारणा है, जिसमें बिना भेदभाव हर वर्ग को उसका हक मिल रहा है.

एक-दूसरे के पूरक हैं बुलडोजर और ब्रह्मोस:  CM योगी

वहीं बुलडोजर और ब्रह्मोस के सवाल पर कहा कि दोनों एक दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि पूरक हैं. बुलडोजर कानून व्यवस्था और माफिया पर सख्ती का प्रतीक है, वहीं ब्रह्मोस भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीक है, अगर किसी ने भारत की आन बान और शान को चुनौती दी तो उसे उसके ठिकाने पर जवाब मिलेगा. भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान की स्थिति भारत से बहुत पीछे है.

'राहुल गांधी को नहीं लेता कोई सीरियस'

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा गया कि देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, जैसे उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेती. इसके अलावा परिवारवादी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा जब जहाज डूबने की स्थिति में हो तो कप्तान वही बनाया जाता है जो उसे आसानी से डुबो दे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें