×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'2014 के बाद से देश में सनातन संस्कृति और परंपराओं का हुआ उत्थान', बालमुकुंदाचार्य ने की PM मोदी की तारीफ़

बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी इस यात्रा में शामिल होने वाले थे, लेकिन हाल की अतिवृष्टि के कारण वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटे हैं.

Author
05 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:17 AM )
'2014 के बाद से देश में सनातन संस्कृति और परंपराओं का हुआ उत्थान', बालमुकुंदाचार्य ने की PM मोदी की तारीफ़
Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मंगलवार को सवाई माधोपुर में आयोजित सर्व समाज महा भगवा कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए सनातन संस्कृति और परंपराओं के उत्थान की सराहना की. यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने सोलेश्वर महादेव से जल लेकर रामद्वारा तक शोभायात्रा निकाली.

सवाई माधोपुर में भगवा कांवड़ यात्रा

बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी इस यात्रा में शामिल होने वाले थे, लेकिन हाल की अतिवृष्टि के कारण वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटे हैं. उन्होंने मीणा की तुलना एक सैनिक से की, जो देश की तरह जनता की सेवा में तत्पर रहता है. उन्होंने बताया कि मीणा ने मुख्यमंत्री के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं.

बालमुकुंदाचार्य ने की PM मोदी की तारीफ 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि 2014 के बाद से देश में सनातन संस्कृति और परंपराओं का उत्थान हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत को अपनी संस्कृति के लिए विश्व में जाना जाता है और आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ रहा है. सवाई माधोपुर के लोगों ने इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति को मजबूत करने में योगदान दिया है.

अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर क्या बोले बालमुकुंदाचार्य 

अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सनातनी संतों, धर्मगुरुओं या कथावाचकों के खिलाफ बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आपदा के समय सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं और भंडारे जैसे आयोजनों के जरिए लोगों की सहायता करते हैं.

उन्होंने इस तरह के आयोजनों को संस्कृति के लिए जरूरी बताया और कहा कि सवाई माधोपुर के लोग सनातन को मजबूत करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. यह यात्रा भारत के गौरव और विकास का प्रतीक है, जो विश्व में देश का परचम लहरा रहा है.

जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का किया स्वागत 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि कांवड़ यात्रा पुराने शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी. वाराणसी से आए कलाकारों ने शिव विवाह, शिव तांडव और शव यात्रा जैसी शिव लीलाओं का सजीव मंचन किया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए. जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की. यात्रा खंडार तिराहे, ठठेरा कुंड होते हुए राजबाग पहुंची, जहां शिव विवाह का मंचन हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें