कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लग गई. इसमें झुलसकर 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. कई लोगों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई है. 22 लोग को सुरक्षित बचाया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
30 Apr 2025
(
Updated:
09 Dec 2025
04:16 AM
)
Follow Us:
Advertisement
यह भी पढ़ें
कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके की घटना
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई. इसके बाद होटल में अफरातफरी का माहौल बन गया. आग की लपटों ने इतना प्रचंड रूप ले लिया कि 14 लोगों की मौत हो गई. इस होटल में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल की दीवारों और खिड़कियों से कूदते नजर आए. इस घटना में कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सूचना के आधार पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था. जिस इलाके में आग लगी वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. जिसकी वजह से गाड़ियों को पहुंचने में काफी दिक्कत हुई.कोलकाता के मछुआ इलाके में कल रात 5 मंजिला होटल में आग लग गई। इसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई। जान बचाने के लिए लोग खिड़की–छत से कूदते हुए नजर आए। pic.twitter.com/upMZmzsdm7
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 30, 2025
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के मुताबिक, रात के करीब 8.15 के आसपास कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मौजूद ऋतुराज होटल में आग लग गई. इसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए. इस घटना में 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. कई टीमों ने लोगों को बचाया है. आग पर कंट्रोल पा लिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement