×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गुजरात में पावागढ़ हिल पर स्थित मां काली मंदिर के रोपवे का केबल तार टूटने से 6 लोगों की मौत, प्रशासन द्वारा बचाव-कार्य जारी

बता दें कि गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध पावागढ़ हिल मंदिर में शनिवार को रोपवे का केबल तार टूटने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई है.

गुजरात में पावागढ़ हिल पर स्थित मां काली मंदिर के रोपवे का केबल तार टूटने से 6 लोगों की मौत, प्रशासन द्वारा बचाव-कार्य जारी
Advertisement

अनंत चतुर्दशी के दिन गुजरात में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक मंदिर के रोपवे का केबल तार टूट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. मौके पर पुलिस और दमकल की कई टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, मंदिर तक जाने के सिर्फ 2 विकल्प है. पहला 2,000 सीढ़ियां चढ़कर जाया जा सकता है. दूसरा केबल कार का इस्तेमाल कर पहुंचा जा सकता है. हालांकि, आज सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से रोपवे बंद कर दिया गया था. 

प्रसिद्ध पावागढ़ हिल मंदिर में दर्दनाक हादसा 6 की मौत 

बता दें कि गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध पावागढ़ हिल मंदिर में शनिवार को रोपवे का केबल तार टूटने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई है. 

कैसे हुआ हादसा? 

पंचमहल रोपवे दुर्घटना पर गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया है कि 'यहां पर एक रोपवे यात्रियों के लिए और दूसरा माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह हादसा तब हुआ, जब टावर नंबर एक के पास से 6 मजदूरों को ले जा रही एक बोगी का तार टूटने से वह नीचे गिर गई, उसमें सवार 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, उसके बाद रिपोर्ट में जो भी कुछ सामने आएगा, उसी के हिसाब से कदम उठाए जाएंगे.'

Advertisement

पुलिस और दमकल की कई टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी 

यह भी पढ़ें

पंचमहल जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस मंदिर में हादसा हुआ है, वह करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. पावागढ़ पहाड़ी चंपानेर तीन चरणों में निकलती है. इसका पठार 1,471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यह मां देवी काली को समर्पित एक विशाल मंदिर है, जो पहाड़ी की चोटियों पर स्थित है. पूरे वर्ष में करीब 25 लाख पर्यटक यहां दर्शन करने आते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें