×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत 19 घायल, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस और कार के बीच भीषण टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया है।

महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत 19 घायल, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश
Advertisement
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस और कार के बीच भीषण टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना को लेकर अधिकारियों से बात करते हुए जरूरी निर्देश दिए है। 


मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर हुई दुर्घटना 

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए।डीसीपी (यमुनानगर) विवेक चंद्र यादव ने आईएएनएस से बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र में हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।सभी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे। वहीं, मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसने शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें