×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

YRKKH Big Twist: शो में होगी धीरज धूपर की एंट्री, अभिरा संग करेंगे रोमांस, अरमान का होगा बुरा हाल!

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में धीरज धूपर का किरदार अभिरा के इर्द-गिर्द ही घुमने वाला है, वो जल्द ही शो की कास्ट को ज्वॉइन करेंगे. शो में धीरज धूपर को अभिरा के लव इंटरेस्ट के रोल में दिखाया जाएगा. अरमान के छोड़ने के बाद अभिरा पूरी तरह से टूट गई है, ऐसे में अभिरा को संभालने के लिए शो में धीरज धूपर को लाया जा रहा है.

YRKKH Big Twist: शो में होगी धीरज धूपर की एंट्री, अभिरा संग करेंगे रोमांस, अरमान का होगा बुरा हाल!
Advertisement
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, दरअसल राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में 7 साल का लीप आ गया है. जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल गई है. 

शो में होगी धीरज धूपर की एंट्री!

बता दें कि शो में लीप आने के बाद कई नए लोगों की एंट्री होने वाली है, वहीं कुछ पूराने किरदारों की छुट्टी होने वाली है. दरअसल शो में जल्द ही टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर की एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही धीरज धूपर की एंट्री होने वाली है, कुंडली भाग्य जैसे शो के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले धीरज धूपर अब राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं.

अभिरा संग रोमांस करेंगे धीरज!

बताया जा रहा है की शो में धीरज धूपर का किरदार अभिरा के इर्द-गिर्द ही घुमने वाला है, वो जल्द ही शो की कास्ट को ज्वॉइन करेंगे. शो में धीरज धूपर को अभिरा के लव इंटरेस्ट के रोल में दिखाया जाएगा. अरमान के छोड़ने  के बाद अभिरा पूरी तरह से टूट गई है, ऐसे में अभिरा को संभालने के लिए शो में धीरज धूपर को लाया जा रहा है. बता दें कि धीरज धूपर की फैंस के बीच काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसके ज़रिए शो की टीआरपी पर भी इसका अच्छा सर पड़ सकता है. 

शो में जल्द ही अभिरा की सौतन की भी एंट्री होने वाली है. टीवी एक्ट्रेस रूहीन अली खान अरमान की गर्लफ़्रेंड के तौर पर एंट्री करने वाली हैं. वहीं पूकी भी 6 साल की हो जाएगी. जिसका किरदार उर्वा रूमानी निभाएंगी. 

शो से इन किरदारों की हुई छुट्टी!

वहीं शो में जल्द ही कई पूराने किरदारों की छुट्टी भी हो जाएगी.  रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता सधवानी भी 
शो को अलविदा कहने वाली है. लीप के बाद वो शो में वैम्प के तौर पर काम करना नहीं चाहती हैं, ऐसे में कहा जा रहा है की मेकर्स ने उनका रोल ही खत्म कर दिया है. इतना ही नहीं शो से अबीर का किरदार निभाने वाले मोहित परमार की भी छुट्टी होने वाली है, इतना ही ये भी कहा जा हा है की लीप के बाद चारू और कियारा भी शो में नहीं दिखाई देंगी. 

गरीबी में गुजारा करेगीं अभिरा!
शो में लीप के बाद अभिरा, विद्या और कावेरी पोद्दार चॉल में रहने वाली है, जहां अभिरा फिर से अपनी वकालत शुरू कर देगी, तो विद्या और कावेरी साड़ियां बेचने का काम करेंगी. तीनों गरीबी में गुजारा करती दिखाई देंगी. वहीं अरमान अपने बेटी पूकी के साथ अलग रहने वाला है. वो एक आरजे बन गया है. अभिरा और अरमान की राहें हमेशा हमेशा के लिए अलग होने वाली हो गई हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की शो में लीप के बाद अभिरा को किन किन परेशानियों को सामना करना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें