×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Sci-Fi फिल्म Baida के 55 सेकेंड के फर्स्ट लुक से हो जाएंगे रोमांचित, एक अलग दुनिया का होगा अनुभव

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारत के पसंदीदा कहानीकार सुधांशु राय ने अपनी थ्रिलर फिल्म Baida का फर्स्ट-लुक वीडियो जारी कर दिया है। ये एक Supernatural Sci-fi Thriller फिल्म है। Baida 21 मार्च, 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Author
15 Jan 2025
( Updated: 10 Dec 2025
11:48 PM )
Sci-Fi फिल्म Baida के 55 सेकेंड के फर्स्ट लुक से हो जाएंगे रोमांचित, एक अलग दुनिया का होगा अनुभव
Advertisement

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारत के पसंदीदा कहानीकार सुधांशु राय ने अपनी थ्रिलर फिल्म Baida का फर्स्ट-लुक वीडियो जारी कर दिया है। ये एक Supernatural Sci-fi Thriller फिल्म है। सिर्फ तीन घंटो में फिल्म के ट्रेलर ने ढाई लाख व्यूज्स जुटा लिए। 55 सेकेंड का यह वीडियो आपको पूरी तरह से एक अलग दुनिया का अनुभव कराएगा। इस वीडियो में सुनसान कॉटेज जिसमें कोई नहीं रहता,  लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल दिखेगा। जैसे जैसे ये वीडियो आगे बढ़ेगा वैसे वैसे ये आपको रोमांचित करता जाएगा। फर्स्ट-लुक वीडियो के official unveiling के साथ, फिल्म के producer सुधांशु राय और director पुनीत शर्मा ने बताया कि Baida 21 मार्च, 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


पुनीत शर्मा के निर्देशन में बनी Baida भारत के हिंदी हार्टलैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ये फिल्म सुधांशु की सबसे लोकप्रिय ऑडियो कहानी सीरीज में से एक पर आधारित है। जो उनके प्रशंसकों और श्रोताओं के बीच पहले से ही पसंदीदा रही है। सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर ने बेहद पसंद की जाने वाली हॉरर कॉमेडी चायपत्ती के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी की तरह Baida की पहली झलक के साथ फिल्म निर्माताओं ने अपनी उस पहचान को एक नया आयाम दिया है।

Advertisement

निर्देशक पुनीत शर्मा ने क्या कहा?

फिल्म के निर्देशक पुनीत शर्मा ने कहा, "बैदा भ्रम की कहानी है, जिसमें सुधांशु द्वारा निभाया गया मुख्य किरदार अलग-अलग डायमेंशन एवं टाइम-फ्रेम से गुजरता है। जैसे ही वह किसी अनजान जगह की ओर बढ़ता है, उसकी मुलाकात एक अजीब इंसान से होती है और फिर एक ऐसा अनुभव शुरू होता है जो भारतीय दर्शकों के लिए बिलकुल नया और अनोखा है। अकल्पनीय दुनिया की एक सशक्त कहानी के साथ बैदा दो घंटे का विशुद्ध एंटरटेनमेंट पैकेज है, जिसे केवल बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सकता है।"

Advertisement


लेखक सुधांशु ने क्या कहा?

बैदा के बारे में फिल्म के मुख्य अभिनेता और लेखक सुधांशु ने कहा, "बैदा मेरे प्रशंसकों और श्रोताओं से किया गया मेरा वादा पूरा करता है कि उन्हें जल्द ही मेरे काल्पनिक यूनिवर्स का एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव मिलेगा यह फिल्म एक पूर्व स्पाई की कहानी कहती है जो समय और मृत्यु चक्र को चुनौती देने वाले व्यक्ति की अंधेरी और भयावह दुनिया में फंस गया है। इसमें एक स्पेशल किरदार डॉ शेखावत का ऑन-स्क्रीन डेब्यू है, जिसे मेरे सभी श्रोता पहले से पसंद करते हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को बैदा की अनोखी दुनिया पसंद आएगी।"

Advertisement

यह भी पढ़ें


Baida के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें चायपत्ती-फेम शोभित सुजय, डिटेक्टिव बूमराह की मनीषा राय, तरुण खन्ना, सौरभ राज जैन, हितेन तेजवानी, अखलाक अहमद आजाद और प्रदीप काबरा सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म के एडिटर कंतारा और 777 चार्ली-फेम प्रतीक शेट्टी हैं, जबकि अभिषेक मोदक फोटोग्राफी निदेशक हैं।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें