×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आप लोग अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हैं’, जया बच्चन पर शत्रुघन सिन्हा ने कसा तंज, पैप्स का दिल खोलकर किया सपोर्ट

जया बच्चन के इस विवादित बयान पर सांसद और एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने रिएक्ट किया है और पैप्स का सपोर्ट किया है. साथ ही उन्होंने जया बच्चन पर भी तंज कस दिया. मीडिया से बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा आप लोग पैंट्स भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं.

‘आप लोग अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हैं’, जया बच्चन पर शत्रुघन सिन्हा ने कसा तंज, पैप्स का दिल खोलकर किया सपोर्ट
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. सांसद को मीडिया और पैपराजी पर कई बार भड़कते हुए देखा गया है, लेकिन हाल ही में उनके पेप्स को लेकर दिए बयान की वजह से वो आलोचना का सामना कर रही हैं. जया ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान पैप्स पर बयान देते हुए कहा था कि ये लोग गंदे टाइट पैंट पहनकर हाथ में मोबाइल लेकर घुमते हैं. 

जया के पैपराजी वाले बयान पर क्या बोले शत्रुघन सिन्हा

अब जया बच्चन के इस विवादित बयान पर सांसद और एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने रिएक्ट किया है और पैप्स का सपोर्ट किया है. साथ ही उन्होंने जया बच्चन पर भी तंज कस दिया. मीडिया से बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, आप लोग पैंट्स भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं. आप लोग बहुत अच्छे हैं.”  शत्रुघन सिन्हा के इस बयान के बाद सभी लोग हंसने लगते हैं. इस बयान के लिए पैप्स ने दिल से एक्टर का शुक्रिया किया है. 

‘मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता ही नहीं है’

Advertisement

बता दें कि एक शो में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर गुस्सा जाहिर किया था. जया बच्चन ने इस इवेंट में कहा था “मीडिया के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है. मैं खुद मीडिया की देन हूं. मेरे पिता पत्रकार थे इसलिए मीडिया को मैं बहुत सम्मान देती हूं. लेकिन पैपराजी को नहीं. मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता ही नहीं है. ये लोग आखिर हैं कौन? क्या ये देश की जनता को रिप्रेजेंट करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं?इन्हें आप मीडिया कहते हैं?”

‘गंदे-गंदे पैंट पहन तस्वीर खींचने लगते हैं’

एक्ट्रेस यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा था “ये लोग बाहर सड़क पर ड्रेन पाइप जैसे गंदे-गंदे पैंट पहनकर सिर्फ एक मोबाइल लेके किसी की भी तस्वीर खींचने लगते हैं. जिस तरह की बातें ये लोग कहते हैं, जिस तरह के कमेंट पास करते हैं- ये किस तरह का बर्ताव है? इनकी शिक्षा क्या है? इनका बैकग्राउंड क्या है?

‘चूहे की तरह प्राइवेसी में मोबाइल कैमरा घुसा सकते हैं’

Advertisement

जया बच्चन ने आगे कहा था, “सोशल मीडिया पर मुझे काफी नफरत मिलती है लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे सोशल नेटवर्क पर मौजूद न रहने का फायदा ही मिलता है. आपको लगता है कि आप उस चूहे की तरह किसी की प्राइवेसी में मोबाइल कैमरा घुसा सकते हैं? मेरे लिए ये बिल्कुल अस्वीकार्य है.”

‘आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं’

जया बच्चन ने इस दौरान उन  सेलेब्रिटीज पर भी तंज कसा, जो पैसे देकर एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं इन लोगों को जानती भी नहीं. अगर आपको एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों को बुलाना पड़े तो फिर आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं?”

Advertisement

कई बार ट्रोल हो चुकीं हैं जया बच्चन 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन अपने बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हो, इससे पहले भी वो कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं. पिछले साल राज्यसभा में जया बच्चन ने जिस तरह से तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संग बच्चन सरनेम वाले मामले को लेकर बर्ताव किया था. उसकी वजह से काफ़ी हंगामा मच गया था. जया बच्चन को राज़्यसभा में जगदीप धनखड़ ने फटकार भी लगाई थी. सोशल मीडिया पर भी जया को जमकर ट्रोल किया गया था. 

पैपराजी ने बच्चन परिवार का बायकॉट करने का फैसला लिया

Advertisement

बता दें कि नाराज पैपराजी ने अब जया बच्चन के बयान का विरोध करते हुए बच्चन परिवार का बायकॉट करने का फैसला लिया है. हालांकि, इससे पहले धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भी सनी देओल पैपराजी से भिड़ गए थे और उन्हें बेवकूफ तक कहा था.

जया बच्चन का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें जया बच्चन के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही वो  संजय लीला भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगी. इस फ़िल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट और विक्की कोशल भी अहम रोल में नज़र आएँगे. ये फ़िल्म साल 2026 में रिलीज़ होगी.  इसके अलावा जया बच्चन, सिद्धांर्थ चर्तुवेदी और Wamiqa gabbi के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी,जिसका डायरेक्शन विकास बहल करने वाले हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें