क्या Rahul Gandhi पर मानहानि का केस करेंगी Preity Zinta? दिया ऐसा जवाब दंग हुए सब !
वहीं अब सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें उड़ रही हैं की एक्ट्रेस कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने वाली है। आख़िर ऐसा क्या हो गया जो प्रीति जिंटा को लेकर इस तरह की ख़बर उड़ रही है। चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं ।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बीते कई दिनों से अपने बयानों की वजह से काफी चर्चाओं में बनी हुई है। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर विचार रखने के लिए जानी चाहती हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने उन लोगों को पर तंज कसा था । जो प्रधानमंत्री की तारीफ़ करने वालो को भक्त और हिंदूत्व पर गर्व महसूस करने वालो को अंधभक्त बताते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने राजनीति में आने के सवाल पर भी बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखती है।
क्या राहुल गांधी पर मानहानि का केस करेंगी प्रीति जिंटा ?
वहीं अब सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें उड़ रही हैं की एक्ट्रेस कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने वाली है। आख़िर ऐसा क्या हो गया जो प्रीति जिंटा को लेकर इस तरह की ख़बर उड़ रही है। चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं ।
दरअसल बात कुछ ऐसी है की हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने X अकाउंट पर Ask me Session रखा था,जिसमें उन्होंने के कई फैंस के सवालों के जवाब दिए थे । जिसमें राजनीति में आने से लेकर कंगना रनौत से जुड़े सवाल किए गए थे । वहीं इसी दौरान एक अभय नाम के एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा की आप राहुल गांधी पर मानहानि का केस कब कर रही हैं। इस यूजर के सवाल का जवाब प्रीति जिंटा ने अपने ही अंदाज में दिया ।एक्ट्रेस ने अपने X अकाउंट पर लिखा - "मुझे नहीं लगता कि किसी को इस तरह से बदनाम करना सही है, क्योंकि वह किसी और के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं है. मैं समस्याओं या मुद्दों को सीधे संभालने में विश्वास करती हूं, न कि प्रॉक्सी लड़ाइयों के माध्यम से. मुझे राहुल गांधी से भी कोई समस्या नहीं है, इसलिए उन्हें शांति से रहने दें और मैं भी शांति से रहूंगी."
I don’t think it’s fair to vilify anyone like that, as he is not responsible for someone else’s actions. I believe in handling problems or issues directly & not through proxy battles. I also have no problem with Rahul Gandhi, so let him live in peace & I will live in peace too 😀 https://t.co/LAAGOdOJri
वहीं इसके अलावा एक यूजर ने प्रीति जिंटा से राजनीति में आने पर सवाल किया गया था और पूछ था - तुम सच में एक सैनिक हो प्रीति!! तुम्हें सलाम!! बस एक्साइटेड हूं कि क्या राजनीति में शामिल होने का कोई प्लान है?"
इस सवाल के जवाब में प्रीति जिंटा ने लिखा - "नहीं!कोई राजनीति नहीं मेरे लिए. पिछले कुछ सालों में, अलग अलग राजनीतिक दलों ने मुझे टिकट और राज्यसभा सीटें देने की पेशकश की है, लेकिन मैंने विनम्रता से मना कर दिया है क्योंकि यह वह नहीं है जो मैं चाहती हूं. मुझे सैनिक कहना पूरी तरह से गलत नहीं है क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी और एक सैनिक की बहन हूं. हम फौजी बच्चे/सेना के बच्चे अलग-अलग होते हैं. हम उत्तर भारतीय या दक्षिण भारतीय या हिमाचली या बंगाली आदि नहीं हैं. हम सिर्फ भारतीय हैं और हां देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव हमारे खून में है. अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं टिंग!"
No ! No politics for me. Over the years, various political parties have offered me tickets & Rajya Sabha seats but I have politely declined as it’s not what I want. Calling me a soldier is not completely wrong because I am a soldier’s daughter & a soldiers sister 😀 We fauji… https://t.co/9FZLpLKNP1
बता दें कि यूजर ने प्रीति जिंटा से राहुल गांधी से जुड़ा सवाल ऐसे मौके पर पूछा है जब हाल ही में एक्ट्रेस ने केरल कांग्रेस के झूठे दावे पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए लताड़ लगाई थी ।दरअसल कुछ दिनों पहले केरल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रीति जिंटा को लेकर ऐसा दावा कर दिया था जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए केरल कांग्रेस को लताड़ लगा दी।
केरल कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर दावा किया था कि बीजेपी को लाभ पहुंचाने के चलते प्रीति जिंटा का 18 करोड़ का लोन माफ किया गया था । केरल कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रीति जिंटा और बीजेपी पर अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करते हुए लिखा था - उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को दे दिए थे और 18 करोड़ रुपए माफ करा लिए थे। बैंक पिछले हफ्ते डूब गया। वहीं पैसे जमा करने वाले अपने रुपयों के लिए सड़कों पर आ गए हैं।
वहीं प्रीति जिंटा ने केरल कांग्रेस के इस दावे को फेंक बताते अफवाह फैलाने वालों को मुँह तोड़ जवाब दिया था । प्रीति जिंटा ने कांग्रेस के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा - 'नहीं, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट खुद ही चलाती हूं और आपको फेक न्यूज को बढ़ावा देने के लिए शर्म आनी चाहिए! मैं हैरान हूं कि कोई राजनीतिक पार्टी या उनका प्रतिनिधि मेरे नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके फेक न्यूज को बढ़ावा कैसे दे रहा है और बिना मतलब की गपशप कर रहे हैं। रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि लोन लिया गया था और पूरा चुका भी दिया है। इस बात को 10 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। उम्मीद है कि यह सही जानकारी आपके आगे के लिए भी काम आएगी, जिसे आग भी इस तरह की कोई गलतफहमी न हो।'
प्रीति जिंटा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन !
बताते चलें की प्रीति जिंटा काफी दिनों से खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में वो महाकुंभ गई थी ।जिससे जुड़ी कई फ़ोटोज़ और वीडियोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी । वहीं महाकुंभ के बाद एक्ट्रेस अपनी मां के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने भी पहुंची थी ।
धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं और हवन कुंड के सामने बैठे रामचरण हवन करते दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने धोती पहनी हुई थी, मांथे पर तिलाक लगाया हुआ था और वो पूरे भक्ति भाव से हवन करते दिखाई दिए थे.
अक्षय कुमार में भी अब धुरंधर का ख़ौफ़ देखने को मिल रहा है, कुछ दिनों पहले तक अक्षय कुमार कह रहे थे की धुरंधर की वजह से उनकी फिल्म भूत बंगला पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई देखकर भूत बंगला को फ़िलहाल के लिए पोस्टपोन किया जा रहा है.
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभा रहे है. अपने पसंदीदा एक्टर को 'राम' अवतार में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
आमिर खान ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज पर अपना रिएक्शन दिया है, आमिर ने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस पर पहला रिएक्शन दिया है. हालांकि लोग उनके बयान पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं.
धुरंधर द रिवेंज को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और एक हफ्ते में ही शाहरुख की 'पठान' और प्रभास की कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
जमील जमाली के किरदार की बात करें, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सरल, अपनापन भरा और हास्यपूर्ण अंदाज है. यह किरदार अपने संवादों के जरिए सीधे दिल तक पहुंचता है और गंभीर बातों को भी हल्के-फुल्के तरीके से समझा देता है.
अर्जुन रामपाल ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं, दरअसल एक्टर का भारत माता की जय लगाना वामपंथियों को रास नहीं आया है, तभी तो अर्जुन रामपाल के इस नारे को लेकर राइटर शोभा डे को लगता है मिर्ची लग गई.
सनोज मिश्रा को मोनालिसा के परिवार का समर्थन मिला है, दरअसल सनोज ने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों का एक वीडियो जारी किया जिसमें परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वो सब सनोज मिश्रा के साथ हैं. सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं इस बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख धुरंधर एक्टर से कह रहे हैं कि तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए. हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में.