×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi के Stars से मिलने पर Kangana Ranaut ने जो कहा, बवाल मच जाएगा !

कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी निशाना साधने से चूकती नहीं है। अब कंगना ने पीएम मोदी के बॉलीवुड स्टार्स से मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । कंगना कई बार बॉलीवुड की क्लास लगा चुकी हैं, कई स्टार्स को खरी खोटी सुना चुकी हैं। वहीं अब कंगना ने कहा है की बॉलीवुड इंडस्ट्री अनाथ है। बता दें कि हाल ही में कपूर फ़ैमिली ने राज कपूर की 100वी बर्थ एनिवर्सरी को लेकर पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी।

PM Modi के Stars  से मिलने पर Kangana Ranaut ने जो कहा, बवाल मच जाएगा !
Advertisement
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक़ बयानों के लिए जानी जाती हैं। कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी निशाना साधने से चूकती नहीं है। अब कंगना ने पीएम मोदी के बॉलीवुड स्टार्स से मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । कंगना कई बार बॉलीवुड की क्लास लगा चुकी हैं, कई स्टार्स को खरी खोटी सुना चुकी हैं। वहीं अब कंगना ने कहा है की बॉलीवुड इंडस्ट्री अनाथ है। 

बता दें कि हाल ही में कपूर फ़ैमिली ने राज कपूर की 100वी बर्थ एनिवर्सरी को लेकर पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी। अब इसी को लेकर कंगना ने एक लीडिंग मीडिया चैनल के इवेंट पर इस मामले पर बात की। कंगना रनौत ने इस दौरान कहा की- मुझे लगता है कि हमारी जो फिल्म इंडस्ट्री है, इसे गाइडेंस की जरूरत है. ये सॉफ्ट पावर है और ये अंडरयूटिलाइज्ड है. आज पीएम मोदी जी या हमारे और भी मार्गदर्शक हो या फिर इन्फॉर्मेशन ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री हो या और भी कार्यक्रम हों, मैं भी 20 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हूं. मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री एकदम अनाथ टाइप है. क्योंकि उनके पास गाइडेंस नहीं है. चाहे वो जिहादी एजेंडाज हों, चाहे फिलिस्तीनी एजेंडा हों, उन्हें कोई भी कैप्चर कर लेता है. उनका कोई मार्गदर्शन है ही नहीं, उन्हें पता ही नहीं कि कहां जाना है.

कंगना ने आगे कहा की -  थोड़े पैसे दिए, उनसे कहीं भी कुछ भी बुलवा लिया. उनको दाऊद ले जाता है अपनी पार्टियों में. उनको कई बार हवाला-ड्रग्स के निशाने में आ जाते हैं. काफी वल्नरेबल हैं. उनको दयित्व देना. उनका मिलना. उनको भी लगे कि हां, हमें प्रधानमंत्री जी मिलते हैं. हमारा काम देखते हैं. हमारे बारे में सोचते हैं. वहां पर इस तरह की बातें नहीं होतीं. उनका लगता है कि हम कुछ भी करेंगे. हम लोग जाकर, गैंगस्टर्स की पार्टियों में डांस करेंगे. उनको लगता है कि हम लोगों को कोई नहीं देख रहा.

कंगना यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा की  - ये बहुत अच्छा स्टेप है कि वो मेन स्ट्रीम को देख रहे हैं. हम लोगों को बाकियों की इंडस्ट्री की तरह ट्रीटमेंट नहीं मिलता है. हम लोग कितनी फिल्में बनाते हैं, कितना रेवन्यू जेनरेट करते हैं. फैक्ट की बात पर आऊं तो मैं पीएम मोदी जी से मिलने की गुजारिश की है. उम्मीद करती हूं कि एक दिन वो बुलाएंगे और मैं उनसे मिलूंगी."

बता दें कि 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी थी । राज कूपर की 100वी जयंती का जश्न मनाया जा रहा है, हाल ही में कपूर परिवार के कई सदस्यों ने राज कूपर की 100वी जयंती के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी । इस दौरान रणबीर कपूर , आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ़ अली खान,करिश्मा कपूर  समेत कपूर परिवार के कई सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी। 

बता दें कि कपूर परिवार ने  राज कपूर की विरासत का सम्मान करते हुए एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया है जिसमें उनकी 10 सबसे बड़ी फिल्में दिखाई जा रही है । ये फेस्टिवल राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया ज गया है । हाल ही में मुंबई में कपूर परिवार ने ग्रेंड इवेंट किया था, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी । अब कंगना ने जिस तरह से बॉलीवुड को अनार्थ बताया है उसपर कपूर परिवार किस तरह से रिएक्ट करता है, ये वाकेई में देखने वाली बात होगी । 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें