×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Pushpa 2 के डर से मैदान छोड़ भागे Vicky Kaushal, जानिए कब रिलीज़ होगी Chhaava !

दिसंबर के पहले हफ़्ते मेंबॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है। एक बार फिर लोगों को बॉलीवुड vs साउथ देखने को मिलने वाला है। इस हफ़्ते दो बिग बजट फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं।जहां एक तरफ़ विक्की कोशल और रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म छावा रिलीज़ होने वाली है।वहीं दूसरी तरफ़ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म पुष्पा 2 रिलीज़ होने वाली है। हैरान करने वाली बात तो ये है की दोनों ही फ़िल्मों की लीडिंग लेडी रश्मिका मंदाना ही है।बता दें कि छावा और पुष्पा 2 दोनों ही फ़िल्मों को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है।ऐसे में दोनों ही फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब दोनों की रिलीज़ डेट में एक दिन का गैप है। पुष्पा 2 ,5 दिसंबर को रिलीज़ होगी और छावा 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

Pushpa 2 के डर से मैदान छोड़ भागे Vicky Kaushal, जानिए कब रिलीज़ होगी Chhaava !
Advertisement
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चोओं में बने हुए है। पुष्पा बनकर सालो पहले अल्लू अर्जुन ने जो कमाल  मचाया था। वैसा ही कमाल देखने का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही पुष्पा द रुल की रिलीज़ डेट का ऐलान किया था। फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया था की ये फ़िल्म 5 दिसंबर को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी।  जबसे पुष्पा 2 की रिलीज़ डेट सामने आई है।  उसके बाद से ही फैंस की excitement सातवें आसमान पर पहुँच गई है।  पुष्पा 2 के साथ बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्म छावा रिलीज़ होने वाली है। 

दरअसल  दिसंबर के पहले हफ़्ते मेंबॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है। एक बार फिर लोगों को बॉलीवुड vs साउथ देखने को मिलने वाला है। इस हफ़्ते दो बिग बजट फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं।जहां एक तरफ़ विक्की कोशल और रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म छावा रिलीज़ होने वाली है।वहीं दूसरी तरफ़ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म पुष्पा 2 रिलीज़ होने वाली है। हैरान करने वाली बात तो ये है की दोनों ही फ़िल्मों की लीडिंग लेडी रश्मिका मंदाना ही है।बता दें कि छावा और पुष्पा 2 दोनों ही फ़िल्मों को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है।ऐसे में दोनों ही फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब दोनों की रिलीज़ डेट में एक दिन का गैप है।  पुष्पा 2 ,5 दिसंबर को रिलीज़ होगी और छावा 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी। 

वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है की छावा के मेकर्स पुष्पा 2 के साथ अपनी फ़िल्म को रिलीज़ करने से डर रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की माने तो छावा की रिलीज डेट को पोस्टप़ॉन कर दिया गया है।  ऐसा दावा किया जा रहा है की छावा के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर चाहते हैं कि फ़िल्म छावा को रिलीज़ मिले, लेकिन सोलो रिलीज़ के चक्कर में ये फ़िल्म बार बार लटकती जा रही है। मीडिया के गलियारों में ऐसा दावा किया जा रहा है की छावा को रिलीज़ करने के लिए मेकर्स अब दो नई तारीख़ों को विचार कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी ये फ़िल्म सोलो रिलीज़ नहीं हो पाएगी। मीडिया रिपोट्स की माने तो मेकर्स  20 दिसंबर या 10 जनवरी को फिल्म रिलीज़ करने की सोच रहे हैं।

अगर छावा 20 दिसंबर को रिलीज़ होती है तो उसका मुक़ाबला ह़ॉलिवुड फ़िल्म Mufasa:The Lion King से होगा, वहीं 25 दिसंबर को वरण धवन की फिल्म बेबी ज़ॉन रिलीज होगी। ऐसे में छावा को यहां भी सोलो रिलीज नहीं मिलेगी। इसके अलावा 10 जनवरी को  साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर रिलीज होगी। ऐसे में इस दिन भी छावा को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। वैसे तो मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशिली बयान सामने नहीं आया है।  लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है की मेकर्स 10 जनवरी को फिल्म छावा के लिए लॉक कर सकते हैं। बात करें फ़िल्म छावा की तो ये एक हिस्टोरिकल -ड्रामा फ़िल्म है। जिसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्की कोशल  Chhatrapati Sambhaji Maharaj के किरदार में नज़र आएँगे। फ़िल्म से जुड़ी कुछ फ़ोटोज़ वायरल हुईं थी। जिसमें विक्की कोशल बेहद ही दमदार अंदाज में नज़र आए थे।वहीं कुछ दिनों पहले ही  फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। जिसमें विक्की कोशल को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।फिल्म के टीज़र ने ही दर्शकों में ग़ज़ब की हाइप क्रियेट कर दी थी।विक्की कोशल के अलावा फ़िल्म में रश्मिका मंदाना yesubai Bhonsale के रोल में नज़र आएँगी।

फ़िल्म के अंदर बेहद ही लंबी चोड़ी स्टारकास्ट नज़र आएगी। फ़िल्म में अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे,जो की Aurangzeb के रोल में दिखाई देंगे। फ़िल्म के टीज़र के लास्ट में अक्षय खन्ना दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल लग रहा है।इसके अलावा फ़िल्म में सुनील शेट्टी , दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी अहम रोल में नज़र आएँगे।250 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म में पहली बार विक्की कोशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देने वाली है।फ़िल्म का मूजिक A. R. Rahman ने दिया है।इस फ़िल्म को Maddock Films के मालिक Dinesh Vijan और सुनील शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

वहीं बात करें पुष्पा 2 की तो इस साल फ़िल्म का लोग पिछलें तीन साल से इंतज़ार कर रहे हैं।फ़िल्म का पहला पार्ट पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। यही वजह है की मेकर्स पुष्पा 2 को लेकर काफ़ी उत्साहित दिख रहे हैं। पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थीं। लेकिन अब फ़िल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है की पुष्पा 2 ,5 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी।पुष्पा 2 में इस बार भंवर सिंह यानि फहाद फासिल के बदले की कहानी होगी। आख़िर कैसे भँवर सिंह पुष्पाराज ने अपना बदला लेता है ये फ़िल्म की कहानी में इस बार देखने को मिलेगा। पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।फ़िल्म में अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना ,फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आएँगे। इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है की फ़िल्म में Sri leela  का आइटम नंबर भी होगा।

पुष्पा 2 को लेकर गजब का क्रेज़ बना हुआ है। पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फ़िल्म है, जोकि रिलीज़ के बाद भी काफ़ी चर्चा में रहने वाली है, ऐसे में अगर छावा , पुष्पा 2 से टकराती है तो नुक़सान भी छावा को ही होगा..यही वजह है की मेकर्स फ़िल्म की रिलीज़ डेट बदलने की सोच रहे हैं। अगर दो बड़ी फ़िल्में आपस में टकराती हैं तो इससे दोनों ही फ़िल्मों की कमाई पर असर पड़ेगा। लेकिन इसका ज़्यादा नुक़सान विक्की कोशल की फ़िल्म छावा को  हो सकता है।बताते चलें की छावा और पुष्पा 2 दोनो ही इस साल की Most awaited फिल्मों में से एक हैं। ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 और छावा के बीच टक्कर होती है या नहीं ।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें