×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

TRP Report Week 19: अनुपमा ने फिर मारी बाजी, तारक मेहता ने भी किया कमाल, जानिए टॉप 10 शोज का हाल!

19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस बार अनुपमा ने फिर से बाजी मारते हुए पहला नंबर हथिया लिया है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है.

TRP Report Week 19: अनुपमा ने फिर मारी बाजी, तारक मेहता ने भी किया कमाल, जानिए टॉप 10 शोज का हाल!
Advertisement
साल 2025 के 19 वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है. 

 इस हफ्ते ये शो रहे टॉप पर


अनुपमा: रुपाली गांगुली के शो अनुपमा ने एक बार फिर से टीआरपी में धमाल मचा दिया है. इस बार भी शो लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है. जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रही है और ये शो पहले नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो को 2.0 रेटिंग मिली हैं.

उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो उड़ने की आशा काफी दिनों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था. इस हफ्ते भी शो टीआरपी में अपनी पुरानी जगह पर ही टीका है यानि  दूसरे नंबर पर बना हुआ है. स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में यूं तो क़ामयाब हो रहा है. लेकिन दो हफ्तों से रूपाली गांगुली के शो अनुपमा से सचिन और सायली मात खार रहे हैं.  इस हफ्ते इस शो को 2.0 रेटिंग मिली हैं. 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समृद्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते भी सफल साबित हुआ है. शो की कहानी  लोगों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है. सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी के मामले में  तीसरे नंबर पर ही बना हुआ है.  लगता है दर्शकों को अरमान और अभिरा का लड़ाई झगड़ा पसंद आ रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.9  रेटिंग मिली हैं. फ़िलहाल शो में 7 साल का छीप आ गया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस शो ने टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से कमाल कर दिया है.  काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हुआ है.  ये शो भी काफी दिनों से टॉप 5 से बाहर था, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और ये शो चौथे नंबर पर पहुंच गया है. इस शो को 1.6 रेटिंग हासिल हुई है.

एडवोकेट अंजलि:  शो को इस हफ्ते पांचवा  स्थान मिला है. शो की कहानी और एक्टिंग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस शो ने अपनी ख़ास जगह बनाई है,  लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी में टॉप 6 में बना हुआ था ,लेकिन अब पांचवे नंबर पर आ गया है. इस हफ्ते इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है. 

मंगल लक्ष्मी: दीपिका सिंह के शो मंगल लक्ष्मी को टीआरपी लिस्ट में इस बार छठा स्थान मिला है. मंगल लक्ष्मी अब एक घंटे का स्लॉट आता है और दोनों एपिसोड को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. 9.30 बजे ऑन एयर हो रहे शो को टीआरपी में छठा नंबर मिला है. दर्शक शो की दिलचस्प कहानी से जुड़ रहे हैं. शो की टीआरपी में हर हफ्ते फेर बदल देखने को मिलता ही रहता है. टीआरपी में इस शो 1.4 रेटिंग मिली हैं. 

जादू तेरी नज़र :  खुशी दुबे और जैन इबाद खान के शो जादू तेरी नजर की टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस शो की कहानी लोगों का दिल जीतने में इस बार थोड़ी कम कामयाब होती  दिखी है. टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते जादू तेरी को सातवां  स्थान मिला है. पिछले हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर था. इस शो को 1.4 की रेटिंग मिली है. डायन का एंगल शो में काफी पसंद किया जा रहा है. 

झनक: इस शो को टीआरपी लिस्ट में आठवां  स्थान मिला है. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है, लेकिन इस बार शो की रेटिंग्स में उछाल देखने को मिला है, लीप के बाद  झनक का नया सफ़र लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली हैं. पिछले हफ्ते ये शो दसवें नंबर पर था.

लक्ष्मी का सफ़र : लक्ष्मी का सफर भी टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेकिन इस बार शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी में पांचवे नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इस शो ने नौवां स्थान हासिल किया है. टीआरपी चार्ट में  इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. लक्ष्मी की कहानी लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते फेल होती दिखी है. 

लाफ्टर शेफ 2': इस हफ्ते लाफ्टर शेफ 2 को टीआरपी लिस्ट में दसवां स्थान मिला है. इस हफ्ते शो को 1.4 रेटिंग्स मिली हैं, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के साथ ये शो जबरदस्त हंसी मजाक और मनोरंजन दे रहा है. 

बता दें कि 19वें हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी हेर फेर देखने को मिला है. दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है. इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 20वें हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें