×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, Border 2 ने टाइगर, पठान और पुष्पा का वो रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे कोई छू भी नहीं पाया था

बॉर्डर 2 इस साल की पहली बड़ी फिल्म है, जिस पर सभी की नज़र टिकी हुईं हैं. फिल्म को ज़्यादातर पॉज़िटिव रिस्पांस मिल रहा है, वहीं अब फिल्म के पांचवे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो की काफी शानदार है, जिस तरह की उम्मीद लगाई जा रही थी, फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक़ पांचवे दिन कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, Border 2 ने टाइगर, पठान और पुष्पा का वो रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे कोई छू भी नहीं पाया था
Advertisement

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. फिल्म की रिलीज़ के बाद हर किसी को उसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का इंतज़ार रहता है, हर कोई जानना चाहता है कि बॉर्डर 2 ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया है. 

बॉर्डर 2 ने पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

बॉर्डर 2 इस साल की पहली बड़ी फिल्म है, जिस पर सभी की नज़र टिकी हुईं हैं.  फिल्म को ज़्यादातर पॉज़िटिव रिस्पांस मिल रहा है, वहीं अब फिल्म के पांचवे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो की काफी शानदार है, जिस तरह की उम्मीद लगाई जा रही थी, फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक़ की पांचवे दिन कमाई की है.  फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 40.59 करोड़, तीसरे दिन 57.20 करोड़, और चौथे दिन 63. 59 करोड़ की कमाई की थी. 

वहीं ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट के ज़रिए बताया है कि फिल्म ने पांचवे दिन  23.31 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म ने पांच दिनों में 216.79 करोड़ की कमाई कर डाली है. 

बॉर्डर 2 ने टाइगर, पठान और पुष्पा को छोड़ा पीछे

Advertisement

सनी देओल की बॉर्डर का क्रेज़ इस कदर देखने को मिल रहा है कि फिल्म ने मंडे को सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है. बॉर्डर 2 ने पहले मंडे को सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान की टाइगर 3 के नाम था,  दीवाली पर रिलीज़ हुई टाइगर 3 ने मंडे को हिंदी में 58 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में पहले मंडे को 48 करोड़ का बिज़नेस किया था. इसके अलावा पठान ने 26.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं बॉर्डर 2 ने 63 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इन तीनों फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है. 

नॉर्थ इंडिया में मच गया गदर

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे मास सेंटर्स में 'बॉर्डर 2' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. शनिवार को इन इलाकों के सिंगल स्क्रीन थिएटर लगभग 80-90% तक भरे रहे. सनी देओल के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर दर्शक जमकर तालियां बजा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन में दिख रहा 

Advertisement

इन 6 देशों में बैन हुई ‘बॉर्डर 2’

रिपोर्ट के मुताबिक़ गल्फ देशों में सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज़ नहीं होगी. इन 6 देशों में UAE, साउदी अरबिया, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इन देशों में बॉर्डर 2 की रिलीज़ के लिए काफी मशक़्क़त की थी. लेकिन पाकिस्तान  विरोधी कंटेंट होने की वजह से वो फिल्म को इस देशों में रिलीज़ करवापाने में कामयाब नहीं हो सके. इन 6 देशों में बैन लगने की वजह से फिल्म के Overseas कलेक्शन पर बुरा असर पड़ेगा. 

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

Advertisement

‘बार्डर 2’ सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

यह भी पढ़ें

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ गए हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी इस फ़िल्म को लेकर लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें