×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'धिक्कार है', बांग्लादेश में हिंदुओं संग हो रही हिंसा पर भड़के श्री कृष्ण फेम सौरभ जैन, बोले- इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर अब स्टार प्लस की महाभारत में श्री कृष्ण का रोल प्ले करने वाले एक्टर सौरभ जैन का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने उन घटनाओं को मानवता पर हमला बताया है.

'धिक्कार है', बांग्लादेश में हिंदुओं संग हो रही हिंसा पर भड़के श्री कृष्ण फेम सौरभ जैन, बोले- इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता
Advertisement

बांग्लादेश में बीते कुछ हफ्ते से लगातार हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा की वारदात बढ़ती जा रही है. 1 महीने में लगभग 6 हिंदुओं को भीड़ ने मजहब के नाम पर मौत के घाट उतार दिया है. 

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा से दुखी सौरभ जैन

हाल ही में एक हिंदू दुकानदार पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था. बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर अब स्टार प्लस की महाभारत में श्री कृष्ण का रोल प्ले करने वाले एक्टर सौरभ जैन का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने उन घटनाओं को मानवता पर हमला बताया है.

‘उन पर धिक्कार है’

Advertisement

सौरभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है, "एक देश में धर्म के आधार पर लोगों की हत्या, अपने ही देशवासियों द्वारा की गई हत्या, इससे अधिक दुखद और अमानवीय कुछ नहीं हो सकता. कोई भी धर्म मानवता से बड़ा नहीं है. जो लोग ऐसा सोचते हैं, उन पर धिक्कार है. बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ एकजुटता में हम साथ हैं.”

सौरव जैन ने शिल्पा शिंदे पर साधा था निशाना

बता दें कि सौरभ जैन टीवी के मुखर अभिनेता हैं, जो देश या विदेश में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. उन्होंने शिल्पा शिंदे के शुभांगी अत्रे को लेकर दिए इंटरव्यू पर भी निशाना साधा था और कहा था कि अभिनेत्री में बुनियादी शिष्टाचार की कमी है.

Advertisement

जया प्रदा ने बांग्लादेश हिंसा पर जताई थी चिंता 

इससे पहले 90 के दशक की अभिनेत्री जया प्रदा और जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश हिंसा पर चिंता जताई थी. उन्होंने हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा को नरसंहार बताया था और वीडियो जारी कर कहा था, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो बर्बरता है, ये नरसंहार है. अगर आपको घटना को देखकर गुस्सा नहीं आता है, तो आने वाले समय में यही पाखंड हमें तबाह कर देगा. हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली घटनाओं को देखकर रोते रहेंगे, जबकि हमारे ही अपने भाई-बहन जलाकर मार दिए जाएंगे.”

जाह्नवी कपूर ने भी हिंसा पर जताया था दुख 

यह भी पढ़ें

वहीं जाह्नवी कपूर ने भी हिंसा को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया था. उन्होंने लिखा कि अगर बांग्लादेश में हो रही हिंसा को देखकर गुस्सा नहीं आता है, तो ये चिंता का विषय है क्योंकि हम घटनाओं को देखकर सिर्फ दुख जता रहे हैं. हम उन्हें जलता हुआ देख रहे हैं और सिर्फ दुख जता रहे हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास का जिक्र भी किया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें