×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘सरदार जी 3’ विवाद: PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर मचे बवाल के बाद नीरू बाजवा ने उठाया बड़ा कदम!

फिल्म सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा भी अहम रोल में नज़र आई है. जिन्होंने विरोध के बीच एक बड़ा कदम उठा लिया है.

‘सरदार जी 3’ विवाद: PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर मचे बवाल के बाद नीरू बाजवा ने उठाया बड़ा कदम!
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं. भले ही ये फिल्म ओवरसीज मार्केट में रिलीज़ हो गई हो, लेकिन भारत में इसको लेकर लोग अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं. 

सरदार जी 3 के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखकर लोगों का गुस्सा दिलजीत पर फूट रहा है, जब भारतीय सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था, तो आख़िर कैसे दिलजीत पाक एक्ट्रेस के साथ काम कर सकते हैं, .यही सवाल हर कई दिलजीत से पूछा रहा है. जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. 

विवाद के बीच नीरू बाजवा ने उठाया बड़ा कदम!
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा भी अहम रोल में नज़र आई है. जिन्होंने विरोध के बीच एक बड़ा कदम उठा लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर उठे बवाल के बाद नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म से सरदार जी 3 से जुडे सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए हैं. कहा जा रहा है की एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है. हालांकि अब इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. 

हानिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में सस्पेंड कर दिए गए. सरदार जी 3 में हानिया आमिर के होने की खबरें पहले से थीं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ये अफवाह थी कि उनके हिस्से को फिल्म से हटाया जा सकता है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि हानिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया है.  

Advertisement

हालांकि, ट्रेलर ने इन दावों को खारिज कर दिया. ट्रेलर में हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ के साथ रोमांस करती नजर आईं, और उनका किरदार फिल्म में काफी महत्वपूर्ण लग रहा है. इसके बाद दिलजीत को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया है, तो दिलजीत ने हानिया के साथ काम कैसे किया.  

हानिया आमिर का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान

हानिया आमिर ने पहलगाम हमले के बाद भारत के जवाबी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने लिखा, “मेरे पास अभी कोई आकर्षक शब्द नहीं हैं. मेरे पास बस गुस्सा, दर्द, और भारी दिल है. एक बच्चा चला गया. परिवार बिखर गए. और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते. यह क्रूरता है—साफ और स्पष्ट. आप निर्दोष लोगों पर बम नहीं फेंक सकते और इसे रणनीति कह सकते हैं. यह ताकत नहीं, कायरता है. हम आपको देख रहे हैं.” 

दिलजीत दोसांझ ने विवाद पर तोड़ी थी चुप्पी!
दिलजीत दोसांझ ने एक लीडिंग नेटवर्क से बातचीत में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा था, “जब ये फिल्म बनी थी, तब सब कुछ ठीक था. हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस वक्त हालात सामान्य थे. उसके बाद बहुत सारी बड़ी चीजें हुईं जो हमारे नियंत्रण में नहीं थीं. इसलिए प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि अब ये फिल्म भारत में तो नहीं लगेगी, तो इसे ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा. प्रोड्यूसर्स का इस फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कोई माहौल नहीं था.”

दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा था, “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब भी सब ठीक था. अब जो स्थिति है, वो हमारे हाथ में नहीं है. इसलिए अगर प्रोड्यूसर्स इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं.”

बॉर्डर से बाहर होंगे दिलजीत दोसांझ!
सरदार जी 3 को लेकर बढ़ते विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. दरअसल सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के साथ काम करने को लेकर FWICE यानि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने आपत्ति जताई है और बॉर्डर 2 के मेकर्स को नोटिस भेजा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर पुनर्विचार करने को कहा है. 

Advertisement

ओवरसीज में रिलीज हुई ‘सरदार जी 3’  
सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हुई है. इसे 27 जून 2025 को  विदेशी बाजारों में रिलीज कर दिया गया है.  वहीं यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर शो नहीं हो रहा है. फिल्म में दिलजीत और हानिया के अलावा नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं. यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें हानिया एक भूत शिकारी की भूमिका में हैं, जो दिलजीत के साथ मिलकर यूके के एक हवेली से भूत भगाने का काम करती हैं. फिल्म में रोमांटिक एंगल भी हैं, जिसमें हानिया और नीरू दिलजीत का ध्यान आकर्षित करने की होड़ में दिखती हैं. सरदार जी 3 का डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की दिलजीत को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कब तक जारी रहता है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें