×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ पर फिर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से…

फिल्म 'सरदार जी 3’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. वहीं इस बीच मीका सिंह ने एक बार फिर से दिलजीत दोसांझ पर नाराजगी ज़ाहिर की है. अब मीका ने दिलजीत से मांफी मांगने को कहा है.

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ पर फिर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से…
Advertisement

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किए जाने के चलते सोशल मीडिया पर एक्टर को कड़ी आलोचनाओं को सामना कर पड़ा है. 

‘दिलजीत को माफी मांगनी चाहिए’
वहीं इस बीच सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर से दिलजीत दोसांझ पर नाराजगी ज़ाहिर की है. अब मीका ने दिलजीत से मांफी मांगने को कहा है. मीका ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा “दोस्तों, हम सभी इंसान हैं, गलती किसी से भी हो सकती है. लेकिन गलती होने पर एक शब्द होता है, जो बहुत मायने रखता है – ‘सॉरी’. अगर दिलजीत ने गलती की है तो हम सब उन्हें माफ करने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्हें माफी मांगनी होगी और फिल्म से सभी आपत्तिजनक सीन हटाने होंगे. बस इतना ही. नफरत नहीं, सिर्फ सम्मान. देश पहले.”

Advertisement

दिलजीत दोसांझ पर भड़के थे मीका सिंह!

हाल ही में सिंगर ब्री प्राक ने बिना नाम लिए दिलजीत को खरीखोटी सुनाई थी. जिसके बाद मीका सिंह ने दिलजीत के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही दिलजीत दोसांझ को लताड़ लगाई थी. 

मीका ने लिखा था, “दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अभी ठीक नहीं हैं. फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना हरकत करते हैं. पाकिस्तान के कलाकारों से जुड़ा कोई भी कंटेंट रिलीज करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब बात हमारे देश की इज्जत की हो.एक फिल्म थी जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर थे, जिसका सभी ने बहुत विरोध किया, फिर भी कुछ लोग समझ नहीं रहे. और चौंकाने वाली बात ये है कि एक नकली गायक ने भारत में 10 शो किए, हजारों फैंस ने टिकट खरीदे, और अब वो गायब हो गया.”

दिलजीत दोसांझ ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी!
दिलजीत दोसांझ ने एक लीडिंग नेटवर्क से बातचीत में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने लिखा, “जब ये फिल्म बनी थी, तब सब कुछ ठीक था. हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस वक्त हालात सामान्य थे. उसके बाद बहुत सारी बड़ी चीजें हुईं जो हमारे नियंत्रण में नहीं थीं. इसलिए प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि अब ये फिल्म भारत में तो नहीं लगेगी, तो इसे ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा. प्रोड्यूसर्स का इस फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कोई माहौल नहीं था.”

दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा, “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब भी सब ठीक था. अब जो स्थिति है, वो हमारे हाथ में नहीं है. इसलिए अगर प्रोड्यूसर्स इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं.”

Advertisement

हानिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में सस्पेंड कर दिए गए. सरदार जी 3 में हानिया आमिर के होने की खबरें पहले से थीं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ये अफवाह थी कि उनके हिस्से को फिल्म से हटाया जा सकता है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि हानिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया है.  

हालांकि, ट्रेलर ने इन दावों को खारिज कर दिया. ट्रेलर में हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ के साथ रोमांस करती नजर आईं, और उनका किरदार फिल्म में काफी महत्वपूर्ण लग रहा है. इसके बाद दिलजीत को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया है, तो दिलजीत ने हानिया के साथ काम कैसे किया.  

हानिया आमिर का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान

हानिया आमिर ने पहलगाम हमले के बाद भारत के जवाबी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने लिखा, “मेरे पास अभी कोई आकर्षक शब्द नहीं हैं. मेरे पास बस गुस्सा, दर्द, और भारी दिल है. एक बच्चा चला गया. परिवार बिखर गए. और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते. यह क्रूरता है—साफ और स्पष्ट. आप निर्दोष लोगों पर बम नहीं फेंक सकते और इसे रणनीति कह सकते हैं. यह ताकत नहीं, कायरता है. हम आपको देख रहे हैं.” 

बॉर्डर से बाहर होंगे दिलजीत दोसांझ!
सरदार जी 3 को लेकर बढ़ते विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. दरअसल सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के साथ काम करने को लेकर FWICE यानि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने आपत्ति जताई है और बॉर्डर 2 के मेकर्स को नोटिस भेजा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर पुनर्विचार करने को कहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

‘सरदार जी 3’ केवल ओवरसीज में रिलीज होगी

सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं होगी और 27 जून 2025 को केवल विदेशी बाजारों में रिलीज की जाएगी. वहीं यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर शो नहीं हो रहा है. फिल्म में दिलजीत और हानिया के अलावा नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं. यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें हानिया एक भूत शिकारी की भूमिका में हैं, जो दिलजीत के साथ मिलकर यूके के एक हवेली से भूत भगाने का काम करती हैं. फिल्म में रोमांटिक एंगल भी हैं, जिसमें हानिया और नीरू दिलजीत का ध्यान आकर्षित करने की होड़ में दिखती हैं. सरदार जी 3 का डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की दिलजीत को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कब तक जारी रहता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें