×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Salman Vs Kartik: ‘इच्छाधारी नाग’ बने कार्तिक आर्यन से भिड़ेंगे सलमान खान, नागजिला- बैटल ऑफ गलवान के बीच होगा महायुद्ध

कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला को टक्कर देने के लिए सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान लेकर ला रहे हैं. 14 अगस्त को बॉक्स ऑफ़िस पर महा युद्ध होने वाला है.

Salman Vs Kartik: ‘इच्छाधारी नाग’ बने कार्तिक आर्यन से भिड़ेंगे सलमान खान, नागजिला- बैटल ऑफ गलवान के बीच होगा महायुद्ध
Advertisement

बॉलीवुड में जब जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर हुई है, तब तब दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है, अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है. वहीं अब बॉलीवुड में अप्रैल में सबसे भयंकर टक्कर होने वाली है. 

बॉक्स ऑफ़िस पर भिड़ेंगे सलमान-अक्षय

जहां मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी, वहीं गणतंत्र दिवस के मौके परदो बड़े सुपरस्टार्स की टक्कर होने वाली है. दरअसल 14 अगस्त को कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला रिलीज़ होगी. जिसे काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान काफी टाइम पहले ही हो गया था. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि कार्तिक आर्यन को टक्कर देने के लिए सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान लेकर आ रहे हैं. यानि independence डे के मौके पर बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार भिड़ंत होने वाली है. 

क्यों पोस्टपोन हुई सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान

बता दें कि सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान पहले 17 अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ बदल गई है. एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो देरी का कारण कुछ सीन्स की चल रही री-शूटिंग है, जिसमें टीम की शुरुआती उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है, बताया जा रहा है कि सलमान और फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया दोनों ही फिल्म की कहानी के प्रभाव को बढ़ाने पर फ़ोकस कर रहे हैं, जिसके कारण फिल्म की मेकिंग में ज्यादा वक्त लग रहा है. फैंस अप्रैल में फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे. हालांकि अब फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव आ गया है. ये अब 14 अगस्त को रिलीज़ हो सकती है. 

Advertisement

क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई पर पड़ेगा बुरा असर

नागजिला और बैटल ऑफ गलवान के एक ही दिन रिलीज़ होने की वजह से  ज़बरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है. इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है. सलमान और कार्तिक की फिल्मों का फैंस में अलग ही क्रेज़ होता है. अब ये जंग वाकेई में देखने लायक़ होगी. क्योंकि दोनों ही फिल्मों को काफी बड़े लवल पर बनाया जा रहा है. 

कैसी होगी कार्तिक की नागजिला?

Advertisement

बात करें कार्तिक की फिल्म नागजिला की तो ये एक हाई-फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और इसे करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के किरदार में नज़र आएंगे. जबकि रवि किशन फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे. इस हाई-फैंटेसी फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, फैंस में भी इस फिल्म को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. 

कैसी होगी सलमान की बैटल ऑफ गलवान?

बात करें सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तो ये फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है. सलमान ने फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है. एक्टर की इस फिल्म ने फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है, देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें

फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. फिल्म से सलमान खान का लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब सलमान इस फिल्म के ज़रिए लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें