×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम से आया ईमेल? जांच में जुटी पुलिस

सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है.

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम से आया ईमेल? जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री में अपराधियों की धमकियां लगातार बढ़ रही हैं. रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद अब सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी. 
 
पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई 

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, यह धमकी प्रोटोन ईमेल (एक सुरक्षित और गुमनाम ईमेल सेवा) के जरिए भेजी गई है. ईमेल में पैसे न देने पर जान से मारने की साफ चेतावनी दी गई है. हालांकि, अभी तक सलमान खान या आयुष शर्मा की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया 

Advertisement

वहीं, धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है. पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. जांच शुरू हो चुकी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को रेकी का काम सौंप रखा था. पुलिस इन सभी सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच को आगे बढ़ा रही है.

सलमान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं

यह घटना रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है. सलमान खान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं. गैंग ने उनके पनवेल स्थित घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. अब उनके करीबी परिवार के सदस्य आयुष शर्मा को निशाना बनाकर वसूली की धमकी दी गई है. 

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Advertisement

पुलिस का मानना है कि ये सारी धमकियां मुख्य रूप से वसूली के मकसद से दी जा रही हैं.  मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें