×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Rashmika-Vijay Wedding: PM Modi ने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना को दी बधाई, भेजा दिल जीतने वाला संदेश

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब जब शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है, तो फैंस काफी खुश हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी.

Rashmika-Vijay Wedding: PM Modi ने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना को दी बधाई, भेजा दिल जीतने वाला संदेश
Advertisement

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद करते रहे हैं और अब यह रिश्ता शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है, तो फैंस काफी खुश हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. 

पीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी हैं. अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, "मुझे 26 फरवरी को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्नता हुई. इस आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई.’’

पीएम मोदी ने अपने पत्र में आगे कहा कि यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है. भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है.”

Advertisement

‘असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है’

पत्र में प्रधानमंत्री ने दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी एक खास बात भी कही. उन्होंने लिखा, "विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं. लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा.”

पीएम मोदी ने दोनों के भविष्य के लिए मंगलकामना की. उन्होंने कहा, ''आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें. दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें.’’

Advertisement

जानें कहां हो रही विजय-रश्मिका की शादी?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का विवाह समारोह मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स एकाया में आयोजित किया जाएगा, जो राजस्थान के उदयपुर में है. शादी के फ़ंक्शन शुरु हो चुके है, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

Advertisement

नो-फोन पॉलिसी लागू 

शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है. सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू है. मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो.

कैसे शुरु हुई इनकी लव स्टोरी?

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 

कब होगा ग्रेंड रिसेप्शन?

Advertisement

यह भी पढ़ें

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार शादी का ऐलान हो चुका है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है, जो कि 4 मार्च को हैदराबाद में होगा. जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात रही जा रही  है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें