×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया का आया नाम

60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा से पुछताछ के बाद एक नया मोड़ आया है. पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि इस रकम का एक हिस्सा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को फीस के तौर पर दिया गया था. इस मामले से जुड़ी जानकारी के लिए आगे पढ़े…

Author
16 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:12 AM )
60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया का आया नाम
Advertisement

60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से करीब पांच घंटे पूछताछ की. इस दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि इस रकम का एक हिस्सा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को फीस के तौर पर दिया गया था. 

राज कुंद्रा से हुई पुछताछ में क्या हुआ? 

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा ने स्वीकार किया कि जिन पैसों की जांच हो रही है, उनमें से कुछ रकम बिपाशा और नेहा को उनके काम के एवज में दी गई थी. हालांकि, उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब देने से परहेज किया, ऐसे में ईओडब्ल्यू उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है.

मामले की जांच के दौरान क्या सामने आया?

Advertisement

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी के खातों से सीधे चार फिल्म अभिनेत्रियों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, जिनमें शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया के नाम प्रमुख हैं. इसके अलावा कुछ लेनदेन बालाजी एंटरटेनमेंट नामक कंपनी से भी जुड़े हुए पाए गए हैं.

आखिर कहां गये 25 करोड़ रुपए?

ईओडब्ल्यू अब तक करीब 25 करोड़ रुपए की सीधी रकम के ट्रांसफर का पता लगा चुकी है. नोटबंदी के समय कंपनी को नगदी की भारी कमी का सामना करना पड़ा था और उसी समय कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए, जिनके सबूत ईओडब्ल्यू के पास मौजूद हैं. पुलिस को शक है कि इन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया गया.

क्यों उठे (बेस्ट डील) पर सवाल?

Advertisement

राज कुंद्रा से यह भी पूछा गया कि 'बेस्ट डील' नामक प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए वीडियो कहां हैं. इस पर उनका कहना है कि वे पहले ही ये वीडियो मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को सौंप चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इन वीडियो की दोबारा जांच जरूरी है, इसलिए उन्हें फिर से कब्जे में लिया जाएगा.

मामले में और कौन शामिल है? 

यह मामला अभी जांच के अधीन है और इसमें और भी नाम सामने आ रहे हैं. ईओडब्ल्यू जल्द ही अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है, जो इस धोखाधड़ी मामले से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं.

कैसे शुरू हुआ धोखाधड़ी का मामला?

Advertisement

यह भी पढ़ें

दरअसल कारोबारी दीपक कोठारी की शिकायत पर 60 करोड़ रुपए की धोखधड़ी का केस दर्ज किया गया है. आरोप कि उसने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर ये रकम दी थी, लेकिन इसका इस्तेमाल बिजनेस में न कर निजी खर्चों में कर लिया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें