×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये बाप लेवल फिल्म है', बॉर्डर 2 में हुई PAK की ‘धुलाई’, सनी देओल का रौद्र रूप देख चौंके फैंस, बोले- पैसा वसूल है फिल्म

बॉर्डर 2 का क्रेज काफी दिनों से बना हुआ है, फिल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब की दीवानी देखने को मिल रही है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं, कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है, तो कोई बॉर्डर 2 को पैसा वसूल बता रहा है.

'ये बाप लेवल फिल्म है', बॉर्डर 2 में हुई PAK की ‘धुलाई’, सनी देओल का रौद्र रूप देख चौंके फैंस, बोले- पैसा वसूल है फिल्म
Advertisement

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज़ होते ही कमाल करना शुरु कर दिया है. लंबे इंतज़ार के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत ये फिल्म थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है. बॉर्डर 2 को क्रिटिक्स की तरफ़ से बेहद ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, वहीं अब दर्शकों की तरफ़ से भी इस फिल्म को Thumbs Up मिला है.

दर्शकों ने बॉर्डर 2 को बताया पैसा वसूल 

बॉर्डर 2 का क्रेज काफी दिनों से बना हुआ है, फिल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब की दीवानी देखने को मिल रही है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं, कोई फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहा है, तो कोई बॉर्डर 2 को पैसा वसूल बता रहा है. एक यूजर ने लिखा,  “बॉर्डर 2 रिव्यू  यह एक बाप लेवल की फ़िल्म है, इसमें बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस हैं, सनी देओल का स्क्रीन प्रेज़ेंटेशन सच में ज़बरदस्त है, डायरेक्शन टॉप क्लास है, एक पैसा वसूल फ़िल्म.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हाई ऑक्टेन वर्जन Border2Review: एक सिनेमैटिक जीत. रेटिंग:  (4.5/5) प्योर एड्रेनालाईन और सच्ची भावनाएँ. यह देशभक्ति वाली फिल्म बनाने में एक मास्टरक्लास है और हर फ्रेम में हमारे सैनिकों की हिम्मत का सम्मान करती है. सनी बेजोड़ इंटेंसिटी के साथ वापस आए हैं.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “बॉर्डर2 रिव्यू पावर-पैक्ड, इमोशनल और देशभक्ति से भरपूर. सनी देओल एकदम आग हैं , वॉर सीक्वेंस ज़बरदस्त हैं, और फ़िल्म गर्व और बलिदान की भावना से दिल को छू जाती है. बड़े पर्दे पर पुराने ज़माने की देशभक्ति का शानदार नज़ारा, ज़रूर देखें.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बॉर्डर 2 एक प्रॉपर पैकेज है. यह फिल्म उन राष्ट्रवादी लोगों के लिए है जो अपने देश को माँ की तरह प्यार करते हैं. सनी देओल दूसरे ही लेवल पर हैं. जब एक्शन, देशभक्ति और दमदार डायलॉग डिलीवरी की बात आती है, तो कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता. ज़रूर देखें  पैसा वसूल.

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “बॉर्डर2: ज़बरदस्त ब्लॉकबस्टर पावर..Border2 आपके दिल को गर्व से भर देता है. यह फ़िल्म देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है. देखने की पुरजोर सलाह दी जाती है.AnuragSingh ने एक ज़बरदस्त, इमोशनल वॉर एपिक बनाई है जो Border के बराबर है.

एडवांस बुकिंग से कर डाली इतनी कमाई 

Advertisement

बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक़ बॉर्डर 2 की पहले दिन के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. इस टिकटों से फिल्म ने 12. 5 करोड़ की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग से 17. 5 करोड़ की कमाई कर ली है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने इतनी कमाई की है, तो सोचिए ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 क्या कारनाम करेगी.

इन 6 देशों में बैन हुई ‘बॉर्डर 2’

रिपोर्ट के मुताबिक़ गल्फ देशों में सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज़ नहीं होगी. इन 6 देशों में UAE, साउदी अरबिया, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इन देशों में बॉर्डर 2 की रिलीज़ के लिए काफी मशक़्क़त की थी. लेकिन पाकिस्तान  विरोधी कंटेंट होने की वजह से वो फिल्म को इस देशों में रिलीज़ करवापाने में कामयाब नहीं हो सके. इन 6 देशों में बैन लगने की वजह से फिल्म के Overseas कलेक्शन पर बुरा असर पड़ेगा. 

धुरंधर का क्रेज़ कम करेगी ‘बॉर्डर 2’

Advertisement

बॉर्डर 2 ने ब़ॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाना शुरु कर दिया है. दरअसल काफी दिनों से बॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर का दबदबा बना हुआ है ना ही तो प्रभास की द राजा साब और ना अगस्य नंदा की इक्कीस इसका क्रेज़ कम कर पाई है, लेकिन बॉर्डर 2 के चलते धुरंधर का क्रेज़ ज़रूर कम हो सकता है. 

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

Advertisement

‘बार्डर 2’ सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ गए हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी इस फ़िल्म को लेकर लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी ‘बार्डर 2’?

गदर 2 के बाद से ही डिमांड की जा रही थी की सनी देओल को बार्डर 2 भी लेकर आनी चाहिए.1997 में आई जेपी दत्ता की फ़िल्म बार्डर एक कल्ट फ़िल्म है.  जो दर्शकों को काफ़ी पसंद है.  अब इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट धमाल मचाने को तैयार है. बार्डर 2 को लेकर लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म क्या कमाल करती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें