×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Oscars Awards 2025 Winner List: - एड्रियन ब्रॉडी बने बेस्ट एक्टर तो मिकाएला मैडिसन बनी बेस्ट एक्ट्रेस !

ऑस्कर अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स में एक है।जिसका हर साल सभी को इंतज़ार रहता है।हर कोई जानना चाह रहा है की आख़िर इस बार क़ौन बना बेस्ट एक्टर और किसे मिला एक्ट्रेस का अव़ॉर्ड। वहीं किसे मिला बेस्ट फिल्म का ख़िताब और कौन रहा बेस्ट डायरेक्टर ।चलिए बताते हैं आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 की लिस्ट के बारे में।

Oscars Awards 2025 Winner List: - एड्रियन ब्रॉडी बने बेस्ट एक्टर तो मिकाएला मैडिसन बनी बेस्ट एक्ट्रेस !
Advertisement
हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स में एक है।जिसका हर साल सभी को इंतज़ार रहता है। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 97वे ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था ।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने कई केटेगरी में अवॉर्ड्स दिए हैं। हर कोई जानना चाह रहा है की आख़िर इस बार क़ौन बना बेस्ट एक्टर और किसे मिला एक्ट्रेस का अव़ॉर्ड। वहीं किसे मिला बेस्ट फिल्म का ख़िताब और कौन रहा बेस्ट डायरेक्टर ।चलिए बताते हैं आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 की लिस्ट के बारे में।

               
                                  ऑस्कर 2025 विनर्स


                बेस्ट पिक्चर- अनोरा
बेस्ट एक्टर लीड रोल- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म: द ब्रुटलिस्ट)
                बेस्ट एक्ट्रेस मिकी मैडिसन (फिल्म: अनोरा)
बेस्ट डायरेक्टर- सियान बेकर (फिल्म: अनोरा)
बेस्ट एक्शन लाइव शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- द ब्रुटलिस्ट
ओरिजिनल स्कोर- द ब्रुटलिस्ट
डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जोई सल्डाना (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एल माल (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- किरन कल्किन (फिल्म: द रियल पेन)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल (फिल्म: विकेट)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अनोरा
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन (फिल्म: कॉन्क्लेव)
फिल्म एडिटिंग- अनोरा
बेस्ट साउंड- ड्यून: पार्ट 2
बेस्ट वीएफएक्स- ड्यून: पार्ट 2

बता दें कि इस बार इंडिया की गुनीत मोंगा की फिल्म अनुजा भी इस अवॉर्ड को अपने नाम करने की रेस में थी । फिल्म अनुजा को बेस्ट एक्शन लाइव फिल्म केटेगरी में नॉमिनेट हुई थी । लेकिन  केटेगरी में ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ फिल्म ने बाजी मार ली है। वैसे  साल 2023 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म केटेगरी में अवॉर्ड जीता था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म की executive producer हैं। इस फिल्म के बाहर होने से एक्ट्रेस को भी जोर का झटका लगा है। उम्मीद लगाई जा रही थी की गुनीत मोंगा की फिल्म इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहेंगी । लेकिन ऐसा नहीं हो सका । 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें