महाशिवरात्रि पर निमरत कौर और लारा दत्ता ने मंदिरों में भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
महाशिवरात्रि के मौके पर अभिनेत्री निमरत कौर त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की, जबकि लारा दत्ता ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मत्था टेका। दोनों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं दीं।
Follow Us:
इस अवसर पर लारा दत्ता नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। अभिनेत्री ने आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाते हुए आभार व्यक्त किया और उन लोगों को धन्यवाद दिया जिनकी वजह से उनका सफर आसान बना।
वीडियो शेयर करते हुए लारा ने लिखा, "मेरा यह सपना था कि मैं किसी शिवालय में महाशिवरात्रि मनाऊं और आज नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मेरी यह इच्छा पूरी हुई। इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं।“
वीडियो में अभिनेत्री मंदिर में ध्यान लगाती और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें लेती नजर आईं।
View this post on InstagramAdvertisement
महाशिवरात्रि पर फिल्म जगत से शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी। कैलाश खेर, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, करीना कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे, काजोल, अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, मौनी रॉय समेत अन्य हस्तियों ने शुभकामनाएं दी।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए अक्षय कुमार ने भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमें शक्ति, ज्ञान और आंतरिक शांति की ओर ले जाए। जय महाकाल।"
सुनील शेट्टी ने प्रार्थना करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "शिव के सामने समर्पण करो बाकी सब तुम्हारे सामने समर्पित हैं।”
Input : IANS