×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाप रे बाप! ‘रामायण’ में राम बनने के लिए रणबीर कपूर को मिली इतनी तगड़ी फ़ीस, बॉलीवुड भी चौंक जाएगा!

रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी बॉलीवुड में रामायण पर फ़िल्म लेकर आने वाले हैं, बीते काफी टाइम से ये फ़िल्म चर्चा में बनी हुई है. मेकर्स इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. दुनिया भर के टेक्निशियन्स को इस फिल्म में शामिल किया गया है. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को मेकर्स की तरफ़ से काफी तगड़ी फीस मिल रही है.

बाप रे बाप! ‘रामायण’ में राम बनने के लिए रणबीर कपूर को मिली इतनी तगड़ी फ़ीस, बॉलीवुड भी चौंक जाएगा!
Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, हाल ही में मेकर्स ने रामायण की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की है. दरअसल 3 जुलाई को मेकर्स ने रामायण का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, 3 मिनट के इस वीडियो में कास्ट और मेकर्स के बारे में जानकारी दी गई है. हालांकि वीडियो के लास्ट में क़रीब 7 सेकेंड में भगवान राम बने रणबीर और रावण बने यश की झलक भी दिखाई गई है. जो फ़ैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है. 

रणबीर को मिल रही तगड़ी फ़ीस!
रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी बॉलीवुड में रामायण पर फ़िल्म लेकर आने वाले हैं, बीते काफी टाइम से ये फ़िल्म चर्चा में बनी हुई है. मेकर्स इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. दुनिया भर के टेक्निशियन्स को इस फिल्म में शामिल किया गया है. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को मेकर्स की तरफ़ से काफी तगड़ी फीस मिल रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को इस फिल्म के दोनों पार्टस  के लिए 65 करोड़ रूपए फ़ीस के तौर पर मिल रहे हैं. हालांकि रणबीर के साथ मेकर्स ने जो डील की है, उसमें अक्सर ऐसा होता है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन करती है. तो दूसरे पार्ट के लिए फ़ीस और बढ़ जाती है. हालांकि फ़िलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर फिल्म रामायण के दोनों पार्ट्स से 65 करोड़ की भारी भरकम फ़ीस वसूल रहे हैं.

कौन कर रहा फिल्म को प्रो्डयूस?
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. देश के 9 शहरों में टीज़र लॉन्च होने के साथ ही न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड टेकओवर ने इस लॉन्च को सही मायनों में ग्लोबल बना दिया है. 

Advertisement

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके  अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर भगवान रामऔर सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है.  रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें