×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

National Film Awards List : ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी स्पेशल मेंशन,जानिए किस- किस ने जीता नेशनल अवॉर्ड

70वें नेशनल फ़िल्म अवार्डस अनाउंस कर दिए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 70वें नेशनल फ़िल्म अवार्डस के विजेताओं की घोषणा कर दी है।तो चलिए इंजतार किस बात का बताते हैं आपको की आख़िर इस बार किन किन हस्तियों ने ये प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किया है।

National Film Awards List : ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी स्पेशल मेंशन,जानिए किस- किस  ने जीता नेशनल अवॉर्ड
Advertisement
भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अवार्ड यानि नेशनल अवार्ड का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है।नेशनल अवॉर्ड  एक ऐसा अवॉर्ड है ,जो किसी भी फ़िल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इस बार भी कई बड़ी बड़ी हस्तियों को नेशनल अवार्ड से नवाज़ा गया है।बता दें कि इस बार नेशनल अवॉर्ड उन फ़िल्मों के लिए दिए गए हैं।जिन्हें फ़िल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया था।दरअसल 70वें नेशनल फ़िल्म अवार्डस अनाउंस कर दिए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 70वें नेशनल फ़िल्म अवार्डस के विजेताओं की घोषणा कर दी है।तो चलिए इंजतार किस बात का बताते हैं आपको की आख़िर इस बार किन किन हस्तियों ने ये प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किया है।

बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम)
बेस्ट डेब्यू फिल्म  डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा
बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक):  ब्रह्मास्त्र
बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम); 
बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)

बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)

बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर)

बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)

बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजितो (बंगाली फिल्म)

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म)
बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)

बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म)

बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (तिरुचित्राम्बलम)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनबरिव (के. जी. एफ. चैप्टर 2)

स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी को ( गुलमोहर )

म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म ( kadhikan )


बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी): गुलमोहर

बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2

बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 

बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा): सिकाइसल (Sikaisal)

बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009

बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): के. जी. एफ. चैप्टर 2

बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी

बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी 

बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन

बेस्ट फीचर फिल्म (बंगाली): काबेरी अंतर्धान 

बेस्ट फीचर फिल्म (असमिया): एमुथि पुथी

बता दें कि इस बार कांतारा का जलवा रहा है।जहां एक तरफ़ कांतारा बेस्ट पॉपुलर फ़िल्म बनी है। वहीं फ़िल्म के एक्टर ऋषभ शेट्टी  को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को फ़िल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए मिला है। वहीं उनके अलावा मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।पिछली बार साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का मिला था। वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनॉन को Mimi के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें