×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Kesari Chapter 2 X Reaction: Akshay की फिल्म देख रो पड़े Fans, एक्टर के लिए की नेशनल अवॉर्ड की मांग!

बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. लोग केसरी चैप्टर 2 को अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. साथ ही फिल्म देखकर थिएटर पर जोरों से सीटी मार रहे हैं. कई लोग तो एक्टर की इस फिल्म को देखकर भावुक भी हो गए हैं. यूं कहें की इस फिल्म के ज़रिए अक्षय कुमार ने फैंस को रुला दिया है.

Kesari Chapter 2 X Reaction: Akshay की फिल्म देख रो पड़े Fans, एक्टर के लिए की नेशनल अवॉर्ड की मांग!
Advertisement
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 फाइनली थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है. ्फैंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे. जलियांवाला बाग़ कांड पर बनी ये फिल्म सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन पर माइकल ओ डायर ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए मुकदमा दायर किया था. इस फिल्म में इतिहास के भूले हुए पन्नों को फिर से याद किया है. अक्षय कुमार की इस कोर्ट रूम ड्रामा को अगर आप भी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें की सोशल मीडिया पर इसे कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं. 
जनता को कैसी लगी केसरी चैप्टर 2?
बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. लोग केसरी चैप्टर 2 को अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. साथ ही  फिल्म देखकर थिएटर पर जोरों से सीटी मार रहे हैं. कई लोग तो एक्टर की इस फिल्म को देखकर भावुक भी हो गए हैं. यूं कहें की इस फिल्म के ज़रिए अक्षय कुमार ने फैंस को रुला दिया है.एक यूजर ने फिल्म की तारीफ़ करते हुए लिखा - OneWordReview: 4 Stars  शानदार. Kesari Chapter 2 देशभक्ति, वीरता और आत्मा का एक दमदार मिश्रण है! Akshay Kumar ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. Karanstyagi का निर्देशन बेहतरीन है. इस महाकाव्य को मिस न करें!

वहीं एक और यूजर ने लिखा - केसरी चैप्टर 2, केसरी से बेहतर है दशकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अक्षय कुमार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की भरमार.

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा की - केसरी चैप्टर 2 निश्चित रूप से दशक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है.अक्षय कुमार की बहुमुखी प्रतिभा एक अभिनेता के रूप में वास्तव में प्रभावशाली है. अब तक की सबसे बेहतरीन, अपनी टिकटें जल्द से जल्द बुक करें.

वहीं एक और यूजर ने लिखा की - केसरी 2 मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ नाट्य अनुभव है. पेड रिव्यू नहीं है यह दिल से बोल रहा हूं... अगर ये फिल्म फ्लॉप हुई तो दर्शकों को कभी माफ नहीं करूंगा मैं.

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा - केसरी चैप्टर 2 एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से चार्ज की गई फिल्म है, ये ऐतिहासिक नाटक जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटनाओं को दिल दहला देने वाली प्रामाणिकता के साथ जीवंत करता है. एक मजबूत कथा और अक्षय कुमार और एक्टर माधवन के सम्मोहक अभिनय से प्रेरित यह फिल्म खोई हुई निर्दोष जिंदगियों और न्याय के लिए अथक लड़ाई को श्रद्धांजलि देती है.फिल्म जरूर देखें.

वहीं एक और यूजर ने लिखा - केसरी 2 की कहानी में दम है, पटकथा और अक्षय कुमार की एक्टिंग जबरदस्त है, अंत में यह फिल्म आपको स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर कर देगी.

तो देखा आपने लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. कोई इसे मास्टरपीस बता रहा है, तो कुछ ने इसे अक्षय की बेस्ट फिल्म बताया.  केसरी चैप्टर 2 को जिस तरह से पॉज़िटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है, उसे देखकर लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई करने वाली है. 

किस पर बेस्ड है केसरी चैप्टर 2
बता दें कि केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में नज़र आए हैं. जबकि आर माधवन ने उनके विरोधी वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है और अनन्या ने दिलरीत गिल के किरदार में हैं. अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 रघु पालत और पुष्पा पालत  की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है.  रघु पालत सी शंकरन के परपोते हैं. ये फिल्म सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है जो की एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी थी. 

अक्षय कुमार इस फिल्म के ज़रिए लोगों को जलियांवाला बाग हत्याकांड के काले दिनों में वापस ले गए हैं. फिल्म के ज़रिए अक्षय कुमार जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे छिपे राज से पर्दा उठाते नज़र आए हैं. फिल्म में आर माधवन और अक्षय कुमार के बीच ज़ोरदार कोर्ट  रूम ड्रामा देखने को मिला है. अक्षय कुमार अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ते नज़र आएं हैं. इस फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है. 

रिलीज़ से पहले एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़!
 केसरी चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग भी कमाल की हुई है. फिल्म को लेकर जो क्रेज़ देखने को मिल रहा है, वो फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला है. जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को उजागर करती केसरी चैप्टर 2 को लेकर काफी हाई क्रिएट हो चुका है. अब इसकी एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 अप्रैल रात 10 बजे तक रिलीज के पहले दिन के लिए इस फिल्म के 41 हजार 854 टिकट बिक चुके हैं. इससे फिल्म ने 1.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अगर इसमें ब्लॉक सीट भी शामिल कर लें तो कमाई का ये आंकड़ा 2.49 करोड़ रुपये अपने नाम काम कर लिए हैं.

अक्षय के डूबते करियर को बचाएगी ये फिल्म!
अक्षय कुमार की फिल्में बीते कई सालें से कुछ ख़ास कमाल नहीं दिख पा रही हैं. इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं साल 2024 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्में बड़े मियां छोटे मियां, खेल खेल में, सरफिरा समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफ़िस पर औंधे मुँह गिर रही हैं. ऐसे में अब फैंस केसरी चैप्टर 2 से उम्मीद लगाए बैठे हैं. ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिए काफी अहम साबित हो सकती है. देखने वाली बात तो अब ये होगी की केसरी चैप्टर 2 अक्षय के डुबते करियर को पार लगा पाती है या नहीं.


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें