×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, मौत से कुछ घंटे पहले लिखी थी ये बात

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन हो गया है, बताया जा रहा है की पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसकी कारण उनका निधन हो गया. वहीं अब उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, मौत से कुछ घंटे पहले लिखी थी ये बात
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिज़नेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे. 

पोलो खेलने के दौरान आया हार्ट अटैक
खेल के दौरान संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो मैदान पर गिर पड़े.. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. संजय के निधन की खबर समाने आते ही सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं.

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट
वहीं अब उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दूसरों के लिए दुखी होते दिखे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका ये पोस्ट आखिरी पोस्ट होने वाला है. 

Advertisement

संजय कपूर ने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर किया था. उन्होंने अपने पोस्ट पर मृतकों के परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताई थीं. इस दर्दनाक हादसे पर संजय कपूर ने संवेदनाएं जताते हुए लिखा था, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे.'

करिश्मा के पूर्व पति थे संजय कपूर
बता दें कि संजय कपूर, कपूर ख़ानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है. हालांकि करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानी कि साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक़ के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जो सालों तक चर्चाओं में रहे थे. करिश्मा से तलाक़ के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. 

Advertisement

संजय कपूर ने तीन बार की थी शादी
संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने. लेकिन साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक़ हो गया था. करिश्मा और संजय की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और यह जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई थी. पर जब तलाक हुआ तो फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. वहीं साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. दोनों का क बेटा भी है. 

यह भी पढ़ें

संजय कपूर के काफी करीब थे बच्चे
संजय के जाने से करिश्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. दोनों का 2016 में तलाक हो गया था, पर बच्चे संजय के काफी करीब थे. करिश्मा भी 2023 में संजय कपूर संग डिनर पर नजर आई थीं. लेकिन क्या पता था कि संजय कपूर यूं अचानक इस दुनिया से चल बसेंगे. उनके इस तरह चले जाने से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें