×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाबा सोमनाथ के दर पर पहुंची कंगना रनौत, प्रसाद स्वरूप मिली मां पार्वती की साड़ी

कंगना रनौत अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, वहीं हाल ही में एक्ट्रेस गुजरात के गिर सोमनाथ में मौजूद सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को दर्शन के बाद मां पार्वती को अर्पित की गई साड़ी भी भेंट स्वरूप मिली, जिसे पाकर कंगना काफी ख़ुश हो गईं.

बाबा सोमनाथ के दर पर पहुंची कंगना रनौत, प्रसाद स्वरूप मिली मां पार्वती की साड़ी
Advertisement

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत गुजरात के गिर सोमनाथ में मौजूद सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची. एक्ट्रेस को दर्शन के बाद मां पार्वती को अर्पित की गई साड़ी भी भेंट स्वरूप मिली, जिसे पाकर एक्ट्रेस कंगना बेहद खुश हैं. 

बाबा सोमनाथ के दर पर पहुंची कंगना रनौत

कंगना रनौत ने पीएम मोदी के आध्यात्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की. बाबा के अद्भुत दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा कि “मैं पूरे परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आई हूं. हमने मंदिर में ध्वजा की पूजा कर ध्वजा अर्पित की है. प्रधानमंत्री जी का प्रयास रहा है कि बाबा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद हर घर पहुंचे और मां पार्वती की साड़ियां महिलाओं को उपलब्ध कराई जाएं.”

‘मां पार्वती पर अर्पित की गई साड़ी प्रसाद के रूप में मिली’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि “आज मुझे भी मां पार्वती पर अर्पित की गई साड़ी प्रसाद के रूप में मिली है. इस वजह से मेरा दिन बहुत खास हो गया है. पहले भी बाबा के दर्शन कई बार किए हैं, लेकिन पीएम मोदी की महिलाओं में प्रसाद स्वरूप मां पार्वती की साड़ी वितरण करने की जो सोच है, वह आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाती है.”

कंगना ने पोस्ट में क्या लिखा?

कंगना ने दर्शन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की. फोटोज में एक्ट्रेस बाबा सोमनाथ के सामने हाथ जोड़े और सिर झुकाए खड़ी हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज बाबा सोमनाथ जी के दर्शन और आरती के साथ-साथ मंदिर में ध्वजा अर्पित करने का सौभाग्य मिला. हर हर महादेव.”

द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं थी कंगना 

Advertisement

इन दिनों कंगना गुजरात में हैं. इससे पहले उन्हें गिर नेशनल पार्क और द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था. मंदिर में उन्होंने खास पूजा-अर्चना भी की थी. कंगना ने गिर नेशनल पार्क की सफारी की फोटोज भी पोस्ट की थीं.सोशल मीडिया पर कंगना ने गुजरात के संरक्षित शेर की फोटो पोस्ट की थी. कंगना के साथ उनका भांजा भी मौजूद था. 

‘द्वारिकाधीश की कृपा सदा बनी रहे’

एक्ट्रेस ने द्वारकाधीश मंदिर से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “आज परम पुण्य द्वारिका जी में सारे संसार के स्वामी द्वारिकाधीश के दर्शन किए, हमेशा की तरह उनको मिलते ही मन शांत, शालीन और उनके प्रेम में मगन हो गया। द्वारिकाधीश की कृपा, प्रेम और भक्ति सदा बनी रहे.”

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें