×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मुझे नहीं पता था ये जॉब…’, सांसद बनकर परेशान हुईं कंगना रनौत, राजनीति पर दिया ऐसा बयान, मोदी भी होंगे हैरान!

कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड के साथ साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं, वहीं अब एक्ट्रेस सांसद बनकर परेशान हो गई हैं, जानिए पूरी ख़बर.

‘मुझे नहीं पता था ये जॉब…’,  सांसद बनकर परेशान हुईं कंगना रनौत, राजनीति पर दिया ऐसा बयान, मोदी भी होंगे हैरान!
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, बीते कई दिनों से कंगना अपने राजनीति के एक्सपीरियंस को लेकर नए नए खुलासे कर रही हैं, कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें राजनीति में मजा नहीं आ रहा है.

सांसद बनकर परेशान हुईं कंगना रनौत!
वहीं अब एक्ट्रेस सांसद बन परेशान हो गई है, दरअसल एक्ट्रेस ने कभी नहीं सोचा नही था कि सांसद वाली जॉब इतनी हैक्टिक होगी और यहां काम करना इतना डिमांडिंग होगा. कंगना ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में अपने राजनीति के एक्सपीरियंस को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने कहा, “सांसद के रूप में काम के बारे में मेरा पहला इम्प्रेशन ये था कि मैं दूसरे वर्क कमिटमेंट्स के साथ इसे संभाल लूंगी. मुझे नेचुरली उम्मीद नहीं थी कि यह काम इतना डिमांडिंग होगा."

कंगना ने आगे कहा, “जब मुझे ये ऑफर दिया गया था, तो मुझे बताया गया था कि शायद आपको 60-70 दिनों के लिए संसद में मौजूद रहना होगा, और बाकी समय आप अपना काम कर सकते हैं - जो मुझे काफी ठीक लगा था लेकिन ये तो डिमांडिंग है."
 
‘यह मेरा बैकग्राउंड नहीं रहा है’
बता दें कि इससे पहले कंगना ने कहा था कि उन्हें राजनीति पसंद नहीं आ रही है. एक पॉडकास्ट में कंगना ने राजनीति पर कहा था,"मुझे अब इसकी समझ आ रही है. मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें (राजनीति में) मज़ा आ रहा है. यह एक बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा. यह मेरा बैकग्राउंड नहीं रहा है. मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा था."

Advertisement

बीजेपी के टिकट पर कंगना ने लड़ा था चुनाव!
बता दें कि कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. एक्ट्रेस ने चुनाव के दौरान जमकर प्रचार किया था. पीएम मोदी ख़ुद एक्ट्रेस के लिए प्रचार करने मंडी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कंगना के लिए लोगों से वोट अपील भी की थी. कंगना का मुक़ाबला कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के साथ हुआ था. लेकिन एक्ट्रेस ने काफी बड़े मार्जन से उन्हें मात दे दी थी. 

इमरजेंसी में नज़र आईं थी कंगना!
इस साल की शुरुआत में कंगना फिल्म इमरजेंसी नाम की फिल्म में नज़र आईं थीं, जिसे फैंस और क्रिटिक्स की तरफ़ से मिले झुले रिएक्शन मिले थे. इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आई थी. ये फिल्म 1975 में लगाई इमरजेंसी पर बेस्ड दी थी. इस फिल्म कंगना के साथ साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयसर तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे स्टार्स नज़र आए थे. 

इस फिल्म में काम करने के साथ साथ कंगना ने इसे डायरेक्ट भी किया था. थियेटर्स पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन फिल्म में कंगना की एक्टिंग जमकर तारीफ़ हुई थी. ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. 

हॉलीवुड में कंगना रनौत की एंट्री!
बता दें कि जल्द ही कंगना रनौत हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म हॉलीवुड फिल्म लग गई है, जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल कंगना Blessed Be The Evil नाम की फिल्म हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना को डराती नजर आएंगी. हॉरर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में कंगना के साथ टीन वुल्फ फेम एक्टर टायलर पोसी और हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होने वाली है, इस हॉरर ड्रामा को अमेरिका में ही शूट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

कंगना की नई फिल्में!
बताते चलें की कंगना रनौत के पास बॉलीवुड फिल्मों की भी कमी नहीं है. एक्ट्रेस के पास भारत भाग्य विधाता, Sita The Incarnation, आपराजित अयोध्या जैसी नाम की फिल्में भी है, इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही आर माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है, वो जल्द ही प्रोड्यूर संदीप सिंह के साथ भी एक एक्शन फिल्म लेकर आ रही हैं. ये फिल्में साल 2026 में रिलीज होंगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें